गिरिडीह : विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Updated at : 04 Dec 2023 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
गिरिडीह : विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरनीघोसे गांव में रविवार की सुबह में 25 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गयी. मृतका ललिता देवी पुरनीघोसे गांव निवासी मुन्ना कुमार महथा की पत्नी थी.

विज्ञापन

देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरनीघोसे गांव में रविवार की सुबह में 25 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गयी. मृतका ललिता देवी पुरनीघोसे गांव निवासी मुन्ना कुमार महथा की पत्नी थी. विवाहिता की मौत की घटना की सूचना पर ढेंगाडीह से मायके वाले पुरनीघोसे गांव पहुंचे. घटना को लेकर मायके वाले ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे. मामले की सूचना मिलते ही देवरी थाना के एएसआइ बुद्धदेव उरांव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामला को शांत करवाया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया. मृतका ललिता देवी की मां रेखा देवी के मुताबिक आठ वर्ष पूर्व उसकी बेटी की शादी हुई थी. विवाह के बाद दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा ललिता को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी. इधर भाजपा नेता अविनाश चंद्र राय ने विवाहिता की मौत की घटना की जांच-पड़ताल कर कार्रवाई करने की मांग की है.

Also Read: गिरिडीह : 42 हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, 25 एकड़ में लगी फसलों को रौंदा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola