Giridih: तालाब निर्माण में लाभुक से 1500 रुपये रिश्वत लेते रोजगार सेवक गिरफ्तार

तालाब निर्माण मामले में लाभुक से 1500 रुपये रिश्वत लेते रोजगार सेवक को एसीबी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई तिसरी प्रखंड कार्यालय में की है. पकड़े गये रोजगार सेवक का नाम मो मोईनुद्दीन है.
Giridih News : तालाब निर्माण मामले में लाभुक से 1500 रुपये रिश्वत लेते रोजगार सेवक को एसीबी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई तिसरी प्रखंड कार्यालय में की है. पकड़े गये रोजगार सेवक का नाम मो मोईनुद्दीन है. जानकारी के मुताबिक रोजगार सेवक मो. मोईनुद्दीन बरवाडीह में तालाब निर्माण मामले में आदित्य कुमार से 28 सौ रूपये घूस की मांग की थी. इसके बाद आदित्य कुमार ने धनबाद एसीबी को इसकी सूचना दी. सूचना पर एसीबी के अधिकारी तिसरी प्रखंड कार्यालय पहुंचे और 15 सौ रूपये घूस लेते मो. मोईनुद्दीन को रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद एसीबी के अधिकारी उसे अपने साथ धनबाद ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




