गिरिडीह : गांडेय दुर्गा मंडप में दीप महायज्ञ का आयोजन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Dec 2023 12:40 AM
अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह ने मंगलवार को दुर्गा मंडप परिसर गांडेय में गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन किया.
अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह ने मंगलवार को दुर्गा मंडप परिसर गांडेय में गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन किया. यह कार्यक्रम घर-घर यज्ञ एवं घर-घर संस्कार कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया. दीप महायज्ञ का आरंभ मां गायत्री की वंदना से की गयी. मौके पर गायत्री यज्ञ के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए गायत्री परिवार के प्रमुख कामेश्वर सिंह ने कहा कि आज सद्विवेक व सद्बुद्धि से जुड़ना लोगों के लिए परम आवश्यक है. नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण आए दिन दुर्घटनाग्रस्त होकर लोग काल के गाल में समा रहे हैं एवं समाज में अपराध की प्रवृत्ति बढ़ रही है. इन विपरीत परिस्थिति में यह परम आवश्यक है कि हम ईश्वर के शाश्वत स्वरूप से जुड़े और ईश्वरीय गुण दया, करुणा, परोपकार प्रेम, सद्भावना, सदाचार को जीवन में धारण करें. इससे निश्चित रूप से विपत्तियों का निवारण होगा और जीवन में सुख एवं समृद्धि की भी वृद्धि होगी.
सबके कल्याण की कामना
अंत में वैदिक मंत्रों से दीप महायज्ञ संपन्न करवाया गया और 108 दीप प्रज्वलित कर वैदिक मंत्रों से सबके कल्याण व सबके उज्ज्वल भविष्य के लिए आहुतियां प्रदान की गयीं. मां गायत्री की आरती के साथ दीप महायज्ञ का समापन हुआ. कार्यक्रम में जयप्रकाश राम, प्रकाश गुप्ता, सोनी देवी, कुसुम गुप्ता, रेणु गीता, प्रियंका गुप्ता, अर्पित, बलराम विश्वकर्मा, पूनम गुप्ता, आशा देवी, अर्चना देवी आदि मौजूद थी.
Also Read: गिरिडीह : साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










