रिश्वतखोर अंचल निरीक्षक घूस लेते गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने जाल बि‍छाकर ऐसे दबोचा

Updated at : 07 Jul 2020 11:56 AM (IST)
विज्ञापन
रिश्वतखोर अंचल निरीक्षक घूस लेते गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने जाल बि‍छाकर ऐसे दबोचा

गिरिडीह : जमीन की रिपोर्ट (land report) ठीक करने के नाम पर एक महिला से रिश्वत (bribe) लेते धनवार अंचल का अंचल निरीक्षक (Circle Inspector) गिरफ्तार हो गया है. धनबाद एसीबी (Dhanbad ACB) की टीम ने सीआई रामजी प्रसाद गुप्ता को गिरफ्तार किया है. बगोदर (Bagodar) की एक महिला की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है. एसीबी की टीम ने अंचल निरीक्षक को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार (arrest) कर लिया.

Also Read: Happy Birthday MS Dhoni : 39 के हुए महेंद्र सिंह धोनी, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन समेत अन्य दिग्गजों ने ऐसे किया बर्थडे विश

गिरिडीह जिले में बगोदर की एक महिला ने धनवार अंचल क्षेत्र में जमीन की खरीदारी की थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार बगोदर की रेखा देवी ने धनवार में जमीन ली थी और इस जमीन की रिपोर्ट लिखने के लिए अंचल निरीक्षक ने रेखा से रिश्वत की मांग की थी. गिरफ्तार सीआई का नाम रामजी प्रसाद गुप्ता है. रामजी की गिरफ्तारी धनवार में स्थित उसके आवास से आज मंगलवार को सुबह की गयी है.

Also Read: Coronavirus in Jharkhand LIVE Update : पिछले 24 घंटे में कोरोना के 62 नये केस, झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 2877

अंचल निरीक्षक राम जी प्रसाद जमीन की रिपोर्ट को लेकर काफी दिनों से महिला को दौड़ा रहा था. थक कर रेखा ने इसकी शिकायत एसीबी धनबाद से की और एसीबी ने रिश्वतखोर सीआई को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया. इसके बाद डीएसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर केएन सिंह, जुल्फिकार व नुनुदेव राय दलबल के साथ धनवार पहुंचे. मंगलवार की सुबह टीम धनवार पहुंची. यहां सीआई ने जैसे ही आवेदिका से रिश्वत लिया, वैसे ही एसीबी ने सीआई को दबोच लिया.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola