गिरिडीह में रीतलाल वर्मा प्रतिमा स्थल के चबूतरा निर्माण पर रोक, नाराज कुशवाहा समाज के लोगों ने किया हंगामा

Updated at : 24 Jan 2023 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
गिरिडीह में रीतलाल वर्मा प्रतिमा स्थल के चबूतरा निर्माण पर रोक, नाराज कुशवाहा समाज के लोगों ने किया हंगामा

गिरिडीह जिला प्रशासन ने डीडीसी ऑफिस के समीप रीतलाल प्रसाद वर्मा के प्रतिमा स्थल के चबूतरा निर्माण पर रोक लगा दी. इसकी जानकारी मिलते ही कुशवाहा समाज के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया. इस दौरान एसडीओ ने किसी भी तरह के निर्माण पर रोक लगा दी.

विज्ञापन

Jharkhand News: गिरिडीह शहर के डीडीसी कार्यालय के समीप कुशवाहा समाज की ओर से स्वर्गीय रीतलाल प्रसाद वर्मा के प्रतिमा निर्माण स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य को प्रशासन ने रोक लगा दी है. यह कार्रवाई सदर एसडीओ विशालदीप खलखो के नेतृत्व में की गयी है. इधर, निर्माण कार्य पर रोक लगाने के बाद काफी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग मौके पर पहुंच गए और जेसीबी को रोक दिया. जिसके बाद कुछ देर के लिए हंगामा होने लगा. इस घटना के बाद डीएसपी संजय राणा, नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी, सीओ रवि भूषण, बीडीओ समेत काफी संख्या में पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंच गए और भीड़ को हटाया.

undefined

प्रशासन ने प्रतिमा स्थल के चबूतरे के निर्माण को रोका

बताया गया कि डीडीसी कार्यालय के समीप कुशवाहा समाज की ओर से स्वर्गीय रीतलाल प्रसाद वर्मा की प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है. इसको लेकर पिछले एक सप्ताह से निर्माण कार्य चल रहा है. आगामी एक फरवरी को प्रतिमा का अनावरण होना है, लेकिन इसी बीच नगर निगम की ओर से बगैर आदेश के प्रतिमा निर्माण कराए जाने की शिकायत मिलने के बाद एसडीओ विशालदीप खलको दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और नगर निगम के कर्मियों के जरिये निर्माण कार्य स्थल पर बनाये जा रहे चबूतरा को जेसीबी के माध्यम से तोड़ना शुरू कर दिया.

Also Read: PHOTOS: बाबा बैद्यनाथ को तिलक चढ़ाने मिथिलांचल से लाखों श्रद्धालु पहुंचे देवघर, कावंरियों से पटा बाबानगरी

एसडीओ ने सभी निर्माण कार्य पर लगायी रोक

चबूतरा को तोड़े जाने की जानकारी मिलते ही कुशवाहा समाज के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और जेसीबी को रोक दिया. जेसीबी को रोके जाने की जानकारी मिलते ही एसडीओ ने सभी को अविलंब निर्माण कार्य पर रोक लगाने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि बगैर आदेश के निर्माण कार्य को शुरू किया गया, तो सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola