ePaper
Live Updates

Hockey World Cup 2023 Highlights: जर्मनी बना वर्ल्ड चैंपियन, पूर्व विजेता बेल्जियम को हराया

Updated at : 29 Jan 2023 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
Hockey World Cup 2023 Highlights: जर्मनी बना वर्ल्ड चैंपियन, पूर्व विजेता बेल्जियम को हराया

Germany vs Belgium Hockey World Cup 2023 Highlights: रविवार को ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में जर्मनी ने बेल्जियम को सडन डेथ शूटआउट में हराकर वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है. फुल टाइम तक स्कोर 3-3 से बराबरी पर छूटने के बाद विजेता के फैसले के लिए शूटआउट का सहारा लिया गया. दोनों ही टीमों को पांच-पांच मौके दिये गये. लेकिन स्कोर एक बार फिर 3-3 से बराबरी पर रहा. इसके बाद सडन डेथ शूटआउट में जर्मनी ने बेल्जियम पर 2-1 से जीत दर्ज की. डिफेंडिंग चैंपियन बेल्जियम अपनी ट्रॉफी की रक्षा नहीं कर पाया. दोनों ही टीमें पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रही थी.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:07 PM. 29 Jan 239:07 PM. 29 Jan

सडन डेथ में जीता जर्मनी

हॉकी वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में जर्मनी ने डिफेंडिंग चैंपियन बेल्जियम को हरा दिया है. जर्मनी अब नया वर्ल्ड चैंपियन बन गया है. भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मुकाबला फुल टाइम तक 3-3 गोल की बराबरी पर छूटा था. उसके बाद शूटआउट में भी स्कोर 3-3 से बराबर रहा. फिर सडन डेथ शूटआउट में जर्मनी ने 2-1 से जीत दर्ज की.

9:07 PM. 29 Jan 239:07 PM. 29 Jan

पहला शूटआउट 3-3 से बराबर

पहले शूटआउट में दोनों टीमों को पांच-पांच मौके मिले. लेकिन स्कोर तीन-तीन से बराबर रहा. अब सडन डेथ शूटआउट से फैसला होगा.

9:07 PM. 29 Jan 239:07 PM. 29 Jan

फुल टाइम तक स्कोर बराबर

फुल टाइम तक स्कोर 3-3 से बराबर हो गया है. अब पेनल्टी शूटआउट की तैयारी की जा रही है. इसी से विजेता का फैसला होगा.

9:07 PM. 29 Jan 239:07 PM. 29 Jan

बेल्जियम ने दागा तीसरा गोल, स्कोर बराबर

बेल्जियम ने मैच के आखिरी मिनटों पर तीसरा गोल दागकर स्कोर बराबर कर लिया है. ऐसा लगता है, जैसे अब पेनल्टी शूटआउट से ही विजेता का निर्णय होगा.

9:07 PM. 29 Jan 239:07 PM. 29 Jan

जर्मनी ने किया बड़ा उलटफेर

जर्मनी ने अपना पुराना खेल दिखाया और दो गोल से पिछड़ने के बाद, तीन गोल दागकर बेल्जियम पर 3-2 की बढ़त बना ली है. किसी भी समय फुल टाइम की सीटी बज सकती है और जर्मनी वर्ल्ड चैंपियन बन सकता है.

9:07 PM. 29 Jan 239:07 PM. 29 Jan

बेल्जियम ने दागा दूसरा गोल

बेल्जियम ने पहले ही क्वार्टर में दो गोल की बढ़त बना ली है. बेल्जियम की ओर से साइमन गौगनार्ड ने 10वें मिनट में दूसरा गोल दागा है. दोनों ही फिल्ड गोल हुए हैं.

9:07 PM. 29 Jan 239:07 PM. 29 Jan

बेल्जियम ने दागा पहला गोल

बेल्जियम ने पहले क्वार्टर में ही बढ़त बना ली है. बेल्जियम की ओर से 9वें मिनट में ऑबेल फ्लोरेंट वैन ने पहला गोल दागा है.

9:07 PM. 29 Jan 239:07 PM. 29 Jan

बेल्जियम के 14 खिलाड़ी 30 से अधिक उम्र के

बेल्जियम के 11 खिलाड़ी 30 वर्ष से अधिक और तीन खिलाड़ी 35 साल से अधिक उम्र के हैं. उसकी इस टीम ने चार साल पहले विश्वकप और पिछले साल तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था. उसके खिलाड़ियों ने दिखा दिया है कि वह पूरी तरह से फिट है और उम्र की तुलना में अनुभव अधिक मायने रखता है. बेल्जियम की टीम में अधिकतर वही खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने चार साल पहले विश्वकप और फिर ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था.

9:07 PM. 29 Jan 239:07 PM. 29 Jan

ओलिंपिक 2020 की चैंपियन भी रही है बेल्जियम की टीम

ओलंपिक चैम्पियन बेल्जियम को यदि एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप में अपने खिताब का बचाव करने वाली केवल चौथी टीम बनना है तो उसे रविवार को यहां होने वाले फाइनल में जर्मनी के वापसी करने के जज्बे से सावधान रहना होगा. अब तक पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी ही विश्व कप में लगातार दो खिताब जीत पाये हैं.

9:07 PM. 29 Jan 239:07 PM. 29 Jan

हॉकी वर्ल्ड कप का फाइनल आज

रविवार को ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में जर्मनी और बेल्जियम के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. भारत पहले ही पदक की दौड़ से बाहर हो गया है. जर्मनी ने प्रतिष्ठित ट्रॉफी को दो बार जीता है, जबकि बेल्जियम डिफेंडिंग चैंपियन है और अपने ट्रॉफी की रक्षा करना चाहेगा. दोनों ही टीमें पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रही हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola