Makar Sankranti : पुण्य नहीं, पेट के लिए भी गंगासागर में कई लोग लगाते है डुबकी
Published by : Shinki Singh Updated At : 13 Jan 2024 5:31 PM
हर साल हमलोग गंगासागर मेले का इंतजार करते है क्योंकि जो लोग स्त्रान के बाद दान में पैसे गंगा में फेंकते है उसके लिये समुद्र में हम गोता लगाते हैं. हम सिर्फ इतना जानता है कि हर साल मेले में आएगें तो दो पैसे कमा लेंगे.
राज्य का कुंभ कहे जाने वाले भव्य गंगासागर मेला (Gangasagar Mela) का आगाज हो गया है. सभी शिविरों में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है. सूत्रों के मुताबिक आउट्राम घाट और गंगासागर में अब तक लाखों तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं. प्रशासन का अनुमान है कि बंधन पहल के माध्यम से भी उन्हें गंगासागर पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या का पता चलेगा. फिर भी सूचना के अनुसार शनिवार को हजारों की संख्या में तीर्थयात्री गंगासागर स्नान के लिए पहुंचे. प्रशासन तीर्थयात्रियों की सेवा में जुट गयी है. सेवा शिविर के लोगों की मानें तो आजकल तीर्थयात्री भीड़ के डर से मकर संक्राति तक का इंतजार नहीं कर रहे हैं. उनके अनुसार रोज हजारों की संख्या में लोग स्नान कर रहे हैं और लौट जा रहे हैं.
ऐसा कहा जाता है कि गंगासागर में हर रोज स्नान कर जहां लोग अपने पापों को धोने का प्रयास करते है वहीं कई लोग अपना पेट भरने के लिये इस गंगासागर में डुबकी लगाते है. सागर के घाटों पर एक लड़का मिला जिसने बताया कि वह हर साल जब समुद्री मेला लगता है तब भी यहां आते हैं. लेकिन उन्हें पुण्य स्नान में कोई रुचि नहीं है. हर साल हमलोग गंगासागर मेले का इंतजार करते है क्योंकि जो लोग स्त्रान के बाद दान में पैसे गंगा में फेंकते है उसके लिये समुद्र में हम गोता लगाते हैं. हम सिर्फ इतना जानता है कि हर साल मेले में आएगें तो दो पैसे कमा लेंगे. अगर मेले का बाबू थोड़ा ज्यादा दे दे तो कोई सवाल नहीं. पेट भरा रहे तो ही पुण्य है.
अतिश ने बताया कि हर रोज कई हजार लोग सागर में स्नान करते है और हमें 500 रुपये से अधिक की कमाई हो जाती है. हमलोग हर वर्ष मकर संक्रांति का बेसब्री से इंतजार करते है क्योंकि इस दौरान हमारी अच्छी से कमाई हो जाती है और जब आपकों पेट भर खाना मिल जाये तो उससे बड़ा पुण्य क्या हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










