Jharkhand News: झारखंड में पशु का चारा लेने गया युवक गंगा की बाढ़ में डूबा, शव बरामद, लोगों ने की ये मांग

Jharkhand News : झारखंड के साहिबगंज जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवगंज, पूरब टोला में मंगलवार की सुबह पशु का चारा लाने के दौरान बाढ़ में सुरेंद्र यादव (40 वर्ष) डूब गया. काफी मशक्कत के बाद उसके शव को ग्रामीणों ने बाहर निकाला. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Jharkhand News : झारखंड के साहिबगंज जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवगंज, पूरब टोला में मंगलवार की सुबह पशु का चारा लाने के दौरान बाढ़ में सुरेंद्र यादव (40 वर्ष) डूब गया. काफी मशक्कत के बाद उसके शव को ग्रामीणों ने बाहर निकाला. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस मामले की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर उमड़ी. इधर, सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. इंस्पेक्टर भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली.
मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र यादव (40 वर्ष) पशु का चारा लाने गया था. वापस लौटने समय बाढ़ में डूब गया. इसकी खबर मिलने के बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला. हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली.
आपको बता दें कि साहिबगंज के मुफस्सिल इलाके में बाढ़ के पानी में बीते दिनों 3 किशोर, एक युवक सहित 5 की मौत हो चुकी है. जिलावासी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जिले में लगातार एनडीआरएफ की एक यूनिट रखने की मांग कर रहे हैं. झारखंड का ये इकलौता जिला है, जिसके 85 किमी क्षेत्र में गंगा नदी है और आए दिन गंगा में अप्रिय घटना होती रहती है. बाढ़ के समय हादसे बढ़ जाते हैं. समय पर राहत बचाव कार्य नहीं होने से लोगों की मौत हो जाती है. एनडीआरएफ को देवघर या रांची से बुलाया जाता है. एनडीआरएफ की यूनिट जिले में होने से हर वर्ष कई लोगों की जिंदगी बचायी जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




