Jharkhand News : श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता से जुड़े बीज घोटाला में High Court ने रखा फैसला सुरक्षित
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 06 Sep 2022 5:03 PM
Jharkhand News : झारखंड के श्रम मंत्री व पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद भोक्ता की ओर से बीज घोटाला को लेकर हाईकोर्ट में दायर क्रिमिनल क्वैशिंग याचिका पर सुनवाई के बाद जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया. प्रार्थी ने बीज घोटाला मामले से जुड़े केस में आगे की जांच की मांग की है.
Jharkhand News : झारखंड के श्रम मंत्री व पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद भोक्ता की ओर से बीज घोटाला को लेकर हाईकोर्ट में दायर क्रिमिनल क्वैशिंग याचिका पर सुनवाई के बाद जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. प्रार्थी ने कृषि बीज खरीद घोटाला मामले से जुड़े केस में आगे की जांच की मांग की है. आपको बता दें कि मंत्री ने निचली अदालत के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है.
झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत ने झारखंड के श्रम मंत्री व पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद भोक्ता से जुड़े कृषि बीज घोटाले की आगे की जांच को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा व अधिवक्ता अभय प्रकाश ने मामले से संबंधित प्राथमिकी कांड संख्या 15/ 2009 व चार्जशीट की प्रति अदालत के समक्ष प्रस्तुत की. इसके बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया.
Also Read: Jharkhand News : प्रेम प्रकाश की रिमांड अवधि खत्म, ED Court ने 16 सितंबर तक के लिए भेजा जेल
उल्लेखनीय है कि इस मामले में प्रार्थी झारखंड के श्रम मंत्री व पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद भोक्ता हैं. उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल क्वैशिंग याचिका दायर की है. उन्होंने निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी है. प्रार्थी ने कृषि बीज खरीद घोटाला मामले से जुड़े केस में आगे की जांच की मांग की है. एसीबी की विशेष अदालत ने कृषि बीज घोटाला मामले की आगे की जांच करने से संबंधित आवेदन को खारिज कर दिया था. इसी आदेश के खिलाफ उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. इसके जरिए उन्होंने इस मामले में आगे की जांच की मांग की है. अदालत ने इस मामले में सुनवाई की. दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया.
रिपोर्ट : राणा प्रताप, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










