Jharkhand : 3 बच्चों की मां ने शादी से किया इनकार, एक तरफा प्यार में 2 बच्चों के पिता ने चाकू से गोद डाला

Jharkhand Crime News : बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के तेलीडीह बाउरी मोहल्ले में रहने वाले सिरफिरे शिवचरण बाउरी ने एक तरफा प्यार में विधवा को ताबड़तोड़ तेज धारदार हथियार से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बोकारो सदर अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है. हालत नाजुक है.
Jharkhand Crime News : बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के तेलीडीह बाउरी मोहल्ले में रहने वाले सिरफिरे शिवचरण बाउरी ने एक तरफा प्यार में विधवा को ताबड़तोड़ तेज धारदार हथियार से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल महिला को चास पुलिस ने आनन-फानन में बोकारो सदर अस्पताल भर्ती कराया, जहां महिला का इलाज चल रहा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. आपको बता दें कि विधवा महिला 3 बच्चों की मां है, जबकि आरोपी दो बच्चों का पिता है. बताया जा रहा है कि शादी से इनकार करने पर आरोपी ने महिला पर हमला किया है.
बताया जा रहा है कि घायल विधवा के पति की एक वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई है. उसके बाद से ही विधवा पर शिवचरण की नजर थी. इस दौरान महिला के परिवार वालों ने कई बार उसको समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह विधवा से शादी करने की जिद पर अड़ा था. आज मंगलवार की सुबह शिवचरण के परिवार वाले महिला के घर पहुंचकर शिवचरण को मानसिक रूप से अस्वस्थ (पागल) कहने की बात कर लड़ाई-झगड़ा करने लगे. उसके बाद विधवा इसकी शिकायत करने चास थाना जाने लगी. इसी दौरान मेन रोड के पास विधवा महिला को शिवचरण ने रोक लिया और धारदार चाकू से उसके ऊपर हमला कर दिया. जानलेवा हमला में विधवा महिला के पेट, हाथ, आंख के पास सहित अन्य जगहों पर चोट आई है. घटना के बाद चास पुलिस ने महिला को बोकारो सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. महिला तीन बच्चे की मां है, जबकि सिरफिरा दो बच्चों का पिता है.
पीड़ित महिला की मां ने बताया कि लगातार शिवचरण उनकी बेटी से शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन बेटी उसके शादीशुदा होने के कारण उससे शादी करने से इनकार कर रही थी. इस कारण उसने उस पर हमला कर दिया और उसे जान से मारना चाहा. चास थाना प्रभारी मोहम्मद रुस्तम ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से धारदार हथियार भी जब्त किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. घायल महिला का इलाज कराया जा रहा है.
रिपोर्ट : मुकेश झा, बोकारो
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




