Gadar 2: तारा सिंह की सकीना ने बिकिनी में चलाया अपना जादू, बोल्ड अदाओं से फैंस को कर रही बेताब
Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Feb 2023 11:47 AM
फिल्म गदर में भोली-भाली दिखने वाली सकीना यानी अमीषा पटेल 22 सालों में काफी बदल गई है. एक्ट्रेस अब कई ज्यादा बोल्ड और ग्लैमरस हो गई है. उनका स्टाइल और अंदाज दोनों बदल गया है. एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रहा है.
Gadar 2 Sakina Video: गदर 2 का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे है. तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी 22 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है. ‘गदर: एक प्रेम कथा’ साल 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और गदर 2, को दर्शक 11 अगस्त को देख पाएंगे. इस फिल्म ने सनी देओल को तारा सिंह के रूप में पेश किया, जो आज भी लोगों को याद है. जबकि सकीना बनकर अमीषा सबके दिलों में बस गई थी. इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बोल्ड अंदाज में दिख रही है.
फिल्म गदर में भोली-भाली दिखने वाली सकीना यानी अमीषा पटेल 22 सालों में काफी बदल गई है. एक्ट्रेस अब कई ज्यादा बोल्ड और ग्लैमरस हो गई है. उनका स्टाइल और अंदाज दोनों बदल गया है. एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रहा है. वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इसमें वो अलग-अलग बोल्ड ड्रेस में नजर आ रही है. उन्होंने अपनी तसवीरों को मिलाकर ये वीडियो बनाया है.
https://www.instagram.com/p/CoRyDUoovor/
अमीषा पटेल वीडियो में सलवार-सूट, टॉप-जींस, स्कर्ट, मिनी ड्रेस में दिख रही है. इसके अलावा बिकिनी में भी नजर आ रही है. इतना बोल्ड अंदाज देखकर आप उनके दीवाने हो जाएंगे. सकीना के सिर पर बोल्डनेस का ऐसा खुमार चढ़ा है जिस देखकर एक पल के लिए आप हैरान रह जाएंगे. वीडियो पर यूजर्स हार्ट औऱ फायर इमोजी बनाकर कमेंट कर रहे है.
https://www.instagram.com/p/CnQ_pjWqAf7/
22 साल बाद अनिल शर्मा गदर 2 के साथ तारा सिंह को वापस ला रहे हैं. पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो जी स्टूडियो ने निर्देशक अनिल शर्मा और अभिनेता सनी देओल के परामर्श से गदर की रिलीज की तारीख तय कर दी है. सूत्र ने बताया, ”गदर 11 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी. कहा ये भी जा रहा है कि जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट भी हो जाएगी. बता दें कि साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर जहां 1947 में भारत के बंटवारे के दर्द को बयां करती हैं, वहीं इसका सीक्वल भारत-पाकिस्तान के एंगल से आगे बढ़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










