गदर 2-जवान से लेकर 12th फेल- द केरल स्टोरी तक, साल 2023 में इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

Updated:
विज्ञापन
गदर 2-जवान से लेकर 12th फेल- द केरल स्टोरी तक, साल 2023 में इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

अब कुछ दिनों में साल 2023 खत्म होने वाला है. 2024 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए नए सुनहरे रास्तों को खोलेगा. हालांकि पीछे मुड़कर देखें तो इस साल कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई. सभी ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. इनमें गदर 2, जवान, पठान और एनिमल जैसी मूवीज शामिल हैं.

विज्ञापन
undefined

टाइगर 3 की दहाड़, एक जवान के रोमांच से लेकर एनिमल की चीख और गदर 2 के हैंडपंप उखाड़ने तक, बॉलीवुड ने साल 2023 में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी. दर्शकों ने इन मूवीज को काफी ज्यादा पसंद किया और कई हफ्तों तक सिनेमाहॉल हाउसफुल रहे.

undefined

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों का भी मानना है कि साल 2023 फिल्मों के मायने से गोल्डन ईयर रहा है, चाहे वह पठान हो, जवान हो, गदर 2 हो, ओएमजी 2 हो या अब एनिमल हो.

undefined

द केरल स्टोरी जैसी अन्य फिल्में भी रही हैं, जिन्होंने बॉलीवुड की सफलता में बड़ा योगदान दिया है. ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श कहते हैं, ”और हम उम्मीद कर रहे हैं कि शाहरुख खान की डंकी और प्रभास की सालार इस साल के अंत में रिलीज होने के साथ बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा देगी.”

undefined

जब शुरुआती आंकड़ों की बात आती है, तो इस साल शाहरुख खान-स्टारर जवान पहले दिन पूरे भारत में 75 करोड़ की कमाई के साथ नंबर एक पर रही है. रणबीर कपूर की एनिमल भारत में 63.8 करोड़ की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर है, जिसके बाद पठान है, जिसने पहले दिन 57 करोड़ कमाए और टाइगर 3 ने पहले दिन 44.50 करोड़ की कमाई की.

undefined

ट्रेड एक्सपर्ट और निर्माता गिरीश जौहर के अनुसार, यह बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के लिए शानदार साल रहा है. उन्होंने कहा, ”फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया है. सिर्फ बड़े बजट की फिल्में ही नहीं, 12वीं फेल, मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे और 1920 जैसी छोटी फिल्मों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. नेट कलेक्शन लगभग 12,000 करोड़ होने की उम्मीद है, जो पिछले सर्वश्रेष्ठ से 15-20 प्रतिशत अधिक है.”

undefined

इसी तरह, व्यापार विशेषज्ञ अतुल मोहन कहते हैं, “हम पहले ही 2022 की कमाई को पार कर चुके हैं, जो लगभग 1900 करोड़ थी. हम तो जवान के समय ही उसे पार कर गये थे.”

undefined

हालांकि एक्सपर्ट ने ये जरूर कहा है कि ओटीटी वर्जन सिनेमाघरों के लिए खतरा है. उनपर आजकल लोग ज्यादा जुड़ रहे हैं और घर बैठे फिल्में और वेब सीरीज को देखना पसंद करते हैं.

undefined

गिरीश जौहर कहते हैं, “यह फिल्म निर्माताओं के लिए एक अच्छा संकेत है क्योंकि वे बॉक्स ऑफिस और बेहतरीन कंटेंट की ताकत को जानते हैं. अब, वे जानते हैं कि दर्शक फिल्म टिकट पर खर्च करने को तैयार हैं, भले ही फिल्म बिना छुट्टी के दिन रिलीज हुई हो या उसे ए सर्टिफिकेट दिया गया हो.”

undefined

अमित राय ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, “यह बॉलीवुड के लिए एक महान और ऐतिहासिक वर्ष रहा है. दर्शकों की संख्या बहुत अच्छी रही है और दर्शकों ने दिखाया है कि अच्छे कंटेंट काम करेंगी.”

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola