भारतीय राजनीति के एक युग का अंत, Kalyan Singh के निधन पर बोले केंद्रीय मंत्री Arjun Munda

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Aug 2021 4:16 PM

विज्ञापन

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि कल्याण सिंह के निधन से देश ने एक सच्चे राष्ट्रभक्त, ईमानदार व धर्मनिष्ठ राजनेता को खो दिया. वे एक ऐसे विराट वट वृक्ष थे, जिनकी छाया में भाजपा का संगठन पनपा व उसका विस्तार हुआ.

विज्ञापन

Jharkhand News, सरायकेला न्यूज (शचींद्र दाश) : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के निधन से भारतीय राजनीति के एक युग का अंत हो गया. जन-जन के हृदय में बसने वाले प्रखर राष्ट्रवादी कल्याण सिंह जैसे महान व्यक्तित्व विरले ही मिलते हैं.

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि कल्याण सिंह के निधन से देश ने एक सच्चे राष्ट्रभक्त, ईमानदार व धर्मनिष्ठ राजनेता को खो दिया. वे एक ऐसे विराट वट वृक्ष थे, जिनकी छाया में भाजपा का संगठन पनपा व उसका विस्तार हुआ. श्री मुंडा ने कहा कि राष्ट्रवाद के एक सच्चे उपासक के रूप में उन्होंने जीवनभर देश व जनता की सेवा की.

श्री मुंडा ने कहा कि कल्याण सिंह ने अपनी कर्मठता से विभिन्न संवैधानिक पदों पर रहते हुए किसान, गरीब और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर देश की प्रगति में अपना अनुपम योगदान दिया. जन-जन के हृदय में बसने वाले प्रखर राष्ट्रवादी कल्याण सिंह जैसे महान व्यक्तित्व विरले ही मिलते हैं.

Also Read: ‘प्रभु राम कल्याण सिंह को अपने चरणों में स्थान दें’, श्रद्धांजलि देने के बाद पीएम मोदी ने कही ये बात

कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी कर्तव्यनिष्ठा व राजनीतिक कौशल से सुशासन की संकल्पना को साकार कर जनता को भय व अपराध से मुक्त एक जनकल्याणकारी शासन दिया और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार कर आने वाली सरकारों के लिए उत्कृष्ट आदर्श भी स्थापित किए.

Also Read: Tata Steel के इतिहास में पहली बार 270.28 करोड़ का बोनस, 23 हजार कर्मचारियों में खुशियां

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola