ePaper

WB Election 2021 : 'बंगाल में मुसलमान भी देंगे बीजेपी का साथ' - चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी का दावा

Updated at : 14 Mar 2021 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
WB Election 2021 : 'बंगाल में मुसलमान भी देंगे बीजेपी का साथ' - चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी का दावा

Dinesh Trivedi bjp, bengal vidhan sabha chunav 2021 : बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने बंगाल इलेक्शन फाइट से पहले बड़ा दावा किया है. त्रिवेदी ने कहा कि इस बार बंगाल में मुस्लिम वोटर भी बीजेपी को वोट देंगे और इसके बारे में कई मुसलमान वोटरों ने मुझसे बातचीत भी की है. दिनेश त्रिवेदी ने तह दावा एक टीवी चैनल में इंटरव्यू के दौरान किया है.

विज्ञापन

Bengal Election 2021 : बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने बंगाल इलेक्शन फाइट से पहले बड़ा दावा किया है. त्रिवेदी ने कहा कि इस बार बंगाल में मुस्लिम वोटर भी बीजेपी को वोट देंगे और इसके बारे में कई मुसलमान वोटरों ने मुझसे बातचीत भी की है. दिनेश त्रिवेदी ने तह दावा एक टीवी चैनल में इंटरव्यू के दौरान किया है.

टाइम्स नाउ से बात करते हुए दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि बंगाल की राजनीति में इस पर बहुत कुछ अलग होगा. इस बार मुस्लिम वोटर बीजेपी को वोट करेंगे और बीजेपी की सरकार बनेगी. दिनेश त्रिवेदी ने इसी के साथ टीएमसी के चुनावी रणनीति पर भी सवाल उठाया है.

बीजेपी ने नहीं दिया है टिकट- बंगाल चुनाव के लिए जारी उम्मीदवारों की लिस्ट में बीजेपी ने अब तक एक भी मुस्लिम कैंडिडेट को टिकट नहीं दिया है. वहीं बीजेपी की आज आने वाली नई सूची पर सबकी नजर है. वैसे भी बीते दिनों यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मालदा की रैली में सरकार आने पर गौ हत्या और लव जिहाद पर कानून बनाने की बात कह चुके हैं.

दिनेश त्रिवेदी ने और क्या कहा- दिनेश त्रिवेदी ने इंटरव्यू देते हुए कहा कि बंगाल में टीएमसी ने मां, माटी और मानुष पर से अपनीपकड़ खो दिया है. एक वक्त था, जब हम पार्टी बनाए तो हमारे पास 5000 रूपये नहीं होत थे, लेकिन अब एक सलाहकार को करोड़ों रुपए दिए जाते हैं.

दिनेश त्रिवेदी के बारे में– दिनेश त्रिवेदी हाल ही में तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं. त्रिवदी पूर्व रेल मंत्री रह चुके हैं. वे मनमोहन सरकार में केंद्रीय मंत्री बने थे. 2019 की लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के बैरकपुर सीट से हारने के बाद टीएमसी ने उन्हों राज्यसभा भेजा था.

Also Read: Bengal Chunav 2021 : मोदी-शाह को फायदा पहुंचाने के लिए बंगाल में हो रहा है आठ चरणों में चुनाव, TMC में शामिल होने के बाद बोले पूर्व BJP नेता Yashwant Sinha

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola