ePaper

कांग्रेस में शामिल हुए भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रबोध तिर्की, भुवनेश्वर में ली पार्टी की सदस्यता

Updated at : 04 Sep 2023 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस में शामिल हुए भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रबोध तिर्की, भुवनेश्वर में ली पार्टी की सदस्यता

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रबोध तिर्की ने कांग्रेस का झंडा थाम लिया है. उन्होंने कहा है कि वह तालसारा क्षेत्र से अगले साल होने वाले ओडिशा विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं. प्रबोध भारत के लिए 135 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं.

विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रबोध तिर्की कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं. सोमवार को उन्होंने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली. प्रबोध तिर्की ने अपने इरादे भी जाहिर कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि अगले साल ओडिशा में होने वाले विधासनभा चुनाव लड़ें. प्रबोध तिर्की ने ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरत पटनायक की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली.

तालसारा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते हैं प्रबोध

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के ओडिशा प्रभारी ए चेल्ला कुमार और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद थे. पूर्व हॉकी खिलाड़ी ने कहा है कि वह चाहते हैं कि आगामी ओडिशा विधानसभा चुनाव में वह आदिवासी बहुल सुंदरगढ़ जिले के तालसारा से चुनाव लड़ें. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कार्यों ने उन्हें बेहद प्रभावित किया है. राहुल गांधी से प्रभावित होकर ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया.

भारत के लिए प्रबोध तिर्की ने खेले 135 इंटरनेशनल मैच

प्रबोध तिर्की ने यह भी कहा कि उनके परिवार का कांग्रेस से बहुत पुराना नाता है. पूर्व हॉकी प्लेयर ने दावा किया कि तालसारा इलाके के लोग बहुत उपेक्षित हैं. यहां तक कि आदिवासियों को सरकारी योजनाओं का भी लाभ नहीं मिलता है. बता दें कि प्रबोध तिर्की ने वर्ष 2000 में जूनियर एशिया कप में डेब्यू किया था. वह सब-जूनियर, जूनियर और इंडिया-ए टीम के कप्तान रहे और बाद में इंडिया सीनियर टीम के भी कप्तान बने. उन्होंने भारत के लिए 135 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.

Also Read: ओडिशा में समय से पहले होंगे विधानसभा चुनाव! 13 सितंबर को आ रही है निर्वाचन आयोग की टीम

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola