ePaper

अलीगढ़ पहुंचे पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को प्रशंसकों ने घेरा, बोले- आयरलैंड दौरे पर रिंकू सिंह का दिखेगा जलवा

Updated at : 04 Aug 2023 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
अलीगढ़ पहुंचे पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को प्रशंसकों ने घेरा, बोले- आयरलैंड दौरे पर रिंकू सिंह का दिखेगा जलवा

अलीगढ़ के रिंकू सिंह का आयरलैंड दौरे के लिए चयन होने पर पूर्व क्रिकेटर और राज्य सभा सांसद हरभजन सिंह ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि रिंकू सिंह विदेशी धरती पर अपनी बल्ले की चमक बिखरने में कामयाब होंगे और टीम इंडिया को जीत मिलेगी.

विज्ञापन

Aligarh News: भारतीय क्रिकेट टीम में कभी टर्मिनेटर के नाम से जाने जाने वाले ऑफ स्पिनर गेंदबाज हरभजन सिंह अलीगढ़ पहुंचे. इस दौरान पूर्व क्रिकेटर और राज्य सभा सांसद हरभजन सिंह के चाहने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग उनके साथ सेल्फी लेने लगे. हरभजन सिंह भी बेहद सरलता और प्रसन्नतापूर्वक लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाते नजर आए.

इस दौरान क्रिकेट की दीवानगी सभी के सिर पर चढ़कर बोलती रही. हरभजन सिंह ने सभी का दिल जीत लिया. हरभजन ने भारतीय टीम में ऑफ स्पिन गेंदबाजी में अपनी धाक जमाई थी. वर्तमान में वह राज्यसभा सांसद भी हैं. शुक्रवार को अलीगढ़ के सेंटर प्वाइंट स्थित एएम दर्जी संस्थान का उद्घाटन करने आएं.

पुलिस कर्मियों ने खिंचवाई सेल्फी

एएम दर्जी संस्थान पहुंचने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. इस दौरान हरभजन सिंह लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाते रहे. हरभजन सिंह के साथ पुलिस वाले भी सेल्फी लेते रहे. खासतौर से महिला पुलिसकर्मी भी अपने मोबाइल से हरभजन की फोटो अपने कैमरे में कैद करती नजर आई. हरबजन सिंह ने सेल्फी लेने से किसी को निराश नहीं किया.

undefined
Also Read: अलीगढ़: तिलक-कलावा हटाने के मामले में प्रिंसिपल-पीटीआई पर एफआईआर, मंदबुद्धि युवक का खाली प्लाट में मिला शव कपड़ों की नाप के बीच प्रशंसक लेते रहे सेल्फी

कपड़े की दुकान के उद्घाटन करने के बाद हरभजन सिंह खुद कपड़ा खरीदते नजर आये. उन्होंने पूरी दुकान छान डाली और अपने लिए चुन-चुन कर कपड़े सेलेक्ट किये. इस दौरान बीच-बीच में वह प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी लेते रहे. कपड़ों और जैकेट का नाप भी लेते रहे.

करीब दो लाख की कर डाली खरीदारी

दुकान पर काम करने वाले रोहित ने बताया कि हरभजन सिंह ने अपने लिए पैंट, शर्ट, जैकेट आदि की खरीदारी की. करीब 6 जैकेट, 5 सूट, 10 शर्ट उन्होंने अपने लिए खरीदे. उन्होंने बताया कि करीब दो लाख की खरीदारी की है. वहीं कपड़ों का सलेक्शन भीड़ की वजह से करने में दिक्कत हो रही थी. दुकान के सभी काम करने वाले लोगों ने भी आराम से हरभजन के साथ सेल्फी खिंचवाई. लोगों ने बताया कि हरभजन सिंह को बॉलिंग करते हुए देखना अच्छा लगता है.

undefined
आयरलैंड में देखने को मिलेगा रिंकू सिंह का जलवा

हरभजन सिंह अपना यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं. वहीं आयरलैंड दौरे पर इंडिया टीम में बुमराह के कप्तानी को लेकर उन्होंने बधाई दी है. अलीगढ़ के रिंकू सिंह के चुने जाने पर हर्ष जताया. उन्होंने कहा कि रिंकू सिंह का जलवा आयरलैंड में भी देखने को मिलेगा. रिंकू सिंह को आज बहुत से लोग प्रेरणा के रूप में देखते हैं. आयरलैंड में तीन मैचों की सीरीज भारतीय टीम खेलेगी.

जसप्रीत बुमराह की वापसी भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर

हरभजन सिंह ने जसप्रीत बुमराह की वापसी को भारतीय टीम के लिए बहुत अच्छी खबर बताया है. उन्होंने कहा कि आयरलैंड दौरा बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि चोट से कुछ खिलाड़ी वापस लौट रहे हैं. इस समय वर्ल्ड कप होना है और ऐसे मुकाबलों में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देनी है. उन्होंने बताया कि यह खिलाड़ी के लिए बहुत मायने रखती है.

जसप्रीत बुमराह के साथ एक युवा टीम खेल रही है. जिसमें रिंकू सिंह, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि आने वाला फ्यूचर इन खिलाड़ियों में देख रहे हैं, जो अपने नाम के साथ खरे उतरेंगे.

रिपोर्ट- आलोक सिंह, अलीगढ़

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola