Flipkart Big Year End Sale 2023: लैपटॉप्स, स्मार्टवॉचेस और स्मार्टफोन्स पर होगी ढेरों बचत, जानें क्या है ऑफर्स

Flipkart Big Year End Sale 2023: ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर बिग ईयर एन्ड सेल की शुरुआत हो चुकी है. यह सेल 9 दिसंबर से शुरू हुई है और 16 दिसंबर तक चलेगी. इस सेल के दौरान आप कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर ढेर सारे पैसे बचा सकते हैं.

Flipkart Big Year End Sale 2023 Deals: ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर साल की आखिर बिग ईयर एन्ड सेल की शुरुआत हो गयी है. यह सेल 9 दिसंबर से हुई है और 16 दिसंबर तक चलेगी. इस सेल के दौरान ग्राहकों के पास मौका है कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स पर ढेर सारे पैसे बचाने का. चलिए सेल के दौरान दिए जा रहे ऑफर्स के बारे में डीटेल से जान लेते हैं.

50 से लेकर 80 प्रतिशत की छूट: हर साल की तरह इस साल भी ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे कि, स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स और स्मार्ट टीवीज पर ढेर सारे पैसों की बचत हो सकेगी. कई चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर आप इस साल 50 से लेकर 80 प्रतिशत तक छूट का फायदा उठा सकते हैं. चलिए जानते हैं इन ऑफर्स के बारे में डीटेल से.

स्मार्टफोन ऑफर्स: इस स���ल के दौरान सभी ग्राहकों की नजर खास तौर पर iPhones पर दिए जा रहे ऑफर्स पर रहने वाली है. इस सेल के दौरान iPhone 14 पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है. केवल यहीं नहीं, सेल के दौरान Samsung, Vivo, OnePlus और Oppo जैसे ब्रैंड्स पर जबरदस्त डिस्काउंट देखने को मिल रहा है.
Also Read: 46000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का स्मार्टफोन Galaxy S22, एक्सचेंज की जरूरत नहीं, बुकिंग पर मिल रहा ऑफर
लैपटॉप ऑफर्स: फ्लिपकार्ट की माने तो इस साल आपको लीडिंग ब्रैड के लैपटॉप्स पर 50 प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत तक की छूट मिल जाएगी. इसके लिए आपको साइट पर विजिट करके ऑफर्स को चेक करते रहना होगा.

स्मार्टवॉच ऑफर्स: टेक मार्केट में इस समय हेडफोन्स और स्मार्टवॉचेस की काफी जबरदस्त डिमांड है. फ्लिपकार्ट की माने तो इस सेल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स और एसेसरीज पर 50 से लेकर 80 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी. ये ऑफर आपको सभी लीडिंग ब्रैंड्स देखने को मिल जाते है.

क्या हैं बैंक ऑफर्स: फ्लिपकार्ट के अनुसार इस सेल के दौरान कई बैंक कार्ड्स पर इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा. सेल के दौरान अगर आप ICICI बैंक, IDFC बैंक और Bank Of Baroda का इस्तेमाल करते हैं तो 10 प्रतिशत के इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. केवल यहीं नहीं, Flipkart Axis बैंक कार्ड का इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को 5 प्रतिशत कैशबैक दिया जाएगा.
Also Read: 17 फ्रॉड लोन ऐप्स के खिलाफ गूगल का एक्शन, आपके फोन में हैं तो तुरंत करें डिलीटप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










