प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन ने दुनिया को कहा अलविदा, काफी समय से थे बीमार, इन फिल्मों का किया था निर्माण

Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Dec 2022 1:43 PM

विज्ञापन

निर्माता नितिन मनमोहन अब हमारे बीच नहीं रहे. नितिन का आज निधन हो गया. उन्होंने कई पॉपुलर फिल्में बनाई थी, जिसमें सलमान खान की मूवी रेडी भी शामिल थी. उनकी उम्र सिर्फ 62 साल थी.

विज्ञापन

Nitin Manmohan Passes Away: साल 2022 के जाते-जाते फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है. निर्माता नितिन मनमोहन (Nitin Manmohan) अब हमारे बीच नहीं रहे. नितिन की मौत हो गई. वो सिर्फ 62 साल के थे और उन्होंने लाडला, यमला पगला दीवाना, बोल राधा बोल जैसी मूवीज इंडस्ट्री को दिया था.

निर्माता नितिन मनमोहन का निधन

निर्माता नितिन मनमोहन के निधन की खबर उनके दोस्त कलीम खान ने कंफर्म किया है. नितिन का 29 दिसंबर यानी गुरुवार को निधन हो गया. नितिन को 3 दिसंबर को हार्ट अटैक आया था और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें करीब 15 दिन से वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसके बाद आज उन्होंने आखिरी सांस ली.

नितिन मनमोहन की बेटी ने कही ये बात

फिल्मकार को तीन दिसंबर को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उनका नवी मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा था. उनकी बेटी ने बताया कि नितिन मनमोहन को स्वास्थ्य संबंधी कई जटिलताएं थीं और बृहस्पतिवार सुबह उनका निधन हो गया. प्राची ने बताया, ‘‘तीन दिसंबर को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और तब से वह वेंटिलेटर पर थे. जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उनका इलाज किया.’’ प्राची ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘उनके मस्तिष्क तक ऑक्सीजन और खून की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी और उनके कुछ अंग को भी नुकसान पहुंचा था जिससे ‘स्टेटस एपिलेप्टिकस’ की स्थिति हो गई थी. धीरे-धीरे उनकी स्थिति बिगड़नी शुरू होगी और वह हमें सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर छोड़कर चले गए.’

Also Read: Tunisha Sharma: जानिए कितनी संपत्ति छोड़ गई तुनिशा शर्मा, जानें अब कौन होगा इसका मालिक?

नितिन मनमोहन ने इन फिल्मों का किया था निर्माण

निर्माता नितिन मनमोहन ने बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी थी, जिसमें साल 2011 में सलमान खान की मूवी रेडी थी. इसके अलावा उन्होंने जूही चावला और ऋषि कपूर की फिल्म बोल राधा बोल का निर्माण किया था, जो साल 1992 में आया था. उन्होंने 1994 में अनिल कपूर और श्रीदेवी-स्टारर फिल्म लाडला का भी निर्माण किया था. बता दें कि नितिन दिवंगत अभिनेता मनमोहन के बेटे थे. उनके पिता ने ब्रह्मचारी, गुमनाम और नया जमाना जैसी फिल्मों में नजर आए थे. (भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola