FIFA World Cup: आज इंग्लैंड से भिड़ेगा सेनेगल, फ्रांस के सामने पोलैंड की चुनौती, जानें कब-कहां देखें LIVE

फीफा वर्ल्ड कप के राउंड 16 में आज फ्रांस के सामने इंग्लैंड की चुनौती होगी. दो बार की चैंपियन टीम फ्रांस 2014 के बाद लगातार तीसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी. वहीं सेनेगल को हराकर इंग्लैंड क्वार्टर फाइनल में पहुंचना चाहेगा.
FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के नॉकआउट राउंड में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. आज के पहले मुकाबले में फ्रांस और पोलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच भारतीय समयानुसार रात साढ़े 8 बजे से शुरू होगा. वहीं दूसरे मैच में सेनेगल की टीम इंग्लैंड से भिड़ेगी. यह मैच देर रात साढे़ 12 बजे से होगा. यहां जीतने वाली टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी. जबकि हारने वाली टीमें वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएंगी.
2018 की फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन फ्रांस आज राउंड 16 मुकाबले में पोलैंड से भिड़ेगी. इस मैच में फ्रांस की टीम पोलैंड की कड़ी चुनौती का सामना करेगी. दो बार की चैंपियन टीम फ्रांस 2014 के बाद लगातार तीसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी. वहीं पोलैंड की टीम भी 36 साल बाद राउंड ऑफ-16 में पहुंची है. पोलैंड भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का प्रयास करेगा. पिछले मैच में फ्रांस को ट्यूनीशिया से 0-1 से उलटफेर का शिकार होना पड़ा था. जबकि पोलैंड को अर्जेंटीना के हाथों 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था. फ्रांस और पोलैंड के बीच अब तक 16 मुकाबले हुए हैं. इनमें फ्रांस ने 8 और पोलैंड ने 3 मैच जीते हैं, जबकि 5 मैच ड्रॉ हुए.
Also Read: FIFA World Cup: मेसी के मैजिक से अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल में बनायी जगह, ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया
राउंड ऑफ 16 में आज का दूसरा मैच इंग्लैंड और सेनेगल के बीच खेला जाएगा. इंग्लैंड की टीम सेनेगल को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाना चाहेगी. इंग्लैंड की टीम इस मैच में फेवरेट मानी जा रही है, लेकिन सेनेगल को हराना उसके लिए आसान नहीं होगा. इंग्लैंड की टीम भले ही मजबूत दिखती है, लेकिन सेनेगल का हालिया फॉर्म ज्यादा बेहतर है. इंग्लैंड ने अपने पिछले पांच में से दो मैच जीते हैं. दो ड्रॉ रहे हैं और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं सेनेगल ने अपने पिछले पांच में से तीन मैच जीते हैं. एक में उसे हार मिली है और एक मैच ड्रॉ रहा है. ये दोनों टीमें पहली बार आपस में भिड़ रही हैं. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 12.30 बजे शुरू होगा.
भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2022 का प्रसारण अधिकार वायकॉम-18 के पास है. ऐसे में लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स-18 और स्पोर्ट्स-18 HD चैनल्स पर किया जाएगा. वहीं आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग VOOT Select और जियो Jio Cinema पर भी देख जा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










