FIFA World Cup 2022: नीदरलैंड फीफा वर्ल्ड कप के प्री क्वार्टर फाइनल में, कतर को 2-0 से हराया

नीदरलैंड ने शुरुआत से ही कतर के खिलाफ दबाव बनाये रखा. पहले हाफ में ही नीदरलैंड की टीम ने कतर पर दनादन दो गोल दागे. पहला गोल Cody GAKPO ने 26वें मिनट में दागा, जबकि दूसरा गोल फ्रेंकी डे जोंग ने 49वें मिनट में दागे.
नीदरलैंड ने मंगलवार को फीफा वर्ल्ड कप 2022 के अपने अंतिम ग्रुप ए मैच में कतर को 2-0 से हरा दिया और प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया. नीदरलैंड की ओर से Cody GAKPO और फ्रेंकी डे जोंग ने एक-एक गोल दागे.
नीदरलैंड ने दोनों गोल पहले हाफ में दागे
नीदरलैंड ने शुरुआत से ही कतर के खिलाफ दबाव बनाये रखा. पहले हाफ में ही नीदरलैंड की टीम ने कतर पर दनादन दो गोल दागे. पहला गोल Cody GAKPO ने 26वें मिनट में दागा, जबकि दूसरा गोल फ्रेंकी डे जोंग ने 49वें मिनट में दागे. हालांकि उसके बाद नीदरलैंड की टीम एक भी गोल करने में कामयाब नहीं हो पायी. हालांकि इस बीच कतर केवल गोल बचाने की कोशिश में ही रहा और नीदरलैंड के खिलाफ एक भी गोल नहीं दाग पाया.
Also Read: FIFA World Cup 2022: रोनाल्डो और मेसी नहीं, गोल्डन बूट की रेस में ये खिलाड़ी हैं सबसे आगे, Full List
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में कतर का सबसे खराब प्रदर्शन
कतर फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है, लेकिन प्रदर्शन की बात करें, तो टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. कतर की टीम मौजूदा वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं जीत पायी. अपने तीनों मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा.
अपने ग्रुप में नीदरलैंड टॉप पर, प्री क्वार्टर फाइनल के लिए किया क्वालीफाई
नीदरलैंड की बात करें, तो टीम का प्रदर्शन फीफा वर्ल्ड कप में अबतक शानदार रहा है. उसने अपने तीनों मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया. तीन में टीम ने दो मुकाबले जीते जबकि केवल एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. तीन मैचों में 7 अंकों के साथ नीदरलैंड की टीम अपने ग्रुप में टॉप पर रहते हुए प्री क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. ग्रुप ए में सेनेगल की टीम 6 अंकों के साथ नंबर दो पर है. सेनेगल ने दो मुकाबले जीते और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा.
कोच लुई वान गाल ने संन्यास से वापसी कर टीम को प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया
नीदरलैंड की टीम ने प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना लिया, लेकिन इसके पीछे 71 वर्षीय कोच लुई वान गाल की अहम भूमिका रही. उन्होंने प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के बावजूद एक साल से कुछ अधिक समय पहले राष्ट्रीय टीम की कमान संभालने के लिए संन्यास से वापसी की. विश्व कप में कोई भी टीम नीदरलैंड जितनी बार नहीं चूकी है. टीम तीन बार उपविजेता रही है. 1974 में पश्चिम जर्मनी के खिलाफ, 1978 में अर्जेंटीना के खिलाफ और 2010 के फाइनल में उसे स्पेन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. ब्राजील में 2014 विश्व कप के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ शूटआउट में हारने के बाद नीदरलैंड की टीम तीसरे स्थान पर रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










