UP Election 2022: ईवीएम में कैद हुई हाथरस, एटा, कासगंज के 110 प्रत्याशियों की किस्मत, नजरें 10 मार्च पर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Feb 2022 10:13 PM
UP Election 2022: अलीगढ़ मंडल के हाथरस, एटा, कासगंज जनपद की 10 विधानसभाओं में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जमकर मतदान हुआ. कुछ बूथ की ईवीएम को छोड़कर ठीक 7 बजे मतदान शुरू हुआ.
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण में हाथरस, एटा, कासगंज की 10 विधानसभाओं के 110 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में लॉक हो गया. 17 दिन बाद 10 मार्च को हाथरस, एटा, कासगंज को 10 विधायक मिल जाएंगे.
अलीगढ़ मंडल के हाथरस, एटा, कासगंज जनपद की 10 विधानसभाओं में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जमकर मतदान हुआ. कुछ बूथ की ईवीएम को छोड़कर ठीक 7 बजे मतदान शुरू हुआ. हाथरस जनपद में मॉक पोल सुबह 5.30 बजे से किया गया. शाम 6 बजे के बाद भी मतदान केन्द्र के अंदर रहे वोटरों ने वोट डाले. सबसे ज्यादा मतदान जलेसर विधानसभा में 67.98 प्रतिशत और सबसे कम मतदान एटा सदर में 59.80 प्रतिशत हुआ.
Also Read: UP Election 2022: हाथरस विधानसभा के सुसायत खुर्द में बिना पहचान पत्र के वोट डालने का मामला, उठ रहे सवाल
हाथरस, एटा और कासगंज की 10 विधानसभाओं में शाम 6 बजे तक 59 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ.
हाथरस
-
हाथरस सदर- 62.91 प्रतिशत
-
सादाबाद- 64.22 प्रतिशत
-
सिकंदराराऊ- 62.31 प्रतिशत
-
कुल मतदान- 63.14 प्रतिशत
एटा
-
एटा सदर- 59.80 प्रतिशत
-
अलीगंज- 66.18 प्रतिशत
-
मारहरा- 66.78
-
जलेसर- 67.98
-
कुल मतदान- 65.19
कासगंज
-
कासगंज सदर- 65.11 प्रतिशत
-
अमांपुर- 61.75 प्रतिशत
-
पटियाली- 62.07 प्रतिशत
-
कुल मतदान- 63.04 प्रतिशत
Also Read: Kasganj Election Update 2022: कासगंज में मतदान संपन्न, 5 बजे तक 59.11 फीसदी वोटिंग
कुछ केंद्रों के कुछ बूथ पर मतदान शुरू होने के समय ईवीएम के खराब होने की सूचनाएं प्राप्त हुई. प्रशासन ने जल्द से जल्द उन्हें ठीक करा कर मतदान शुरू कराया. हाथरस विधानसभा के सुसायत खुर्द में सुबह के समय पोलिंग एजेंट ने फर्जी मतदान पर आक्रोश व्यक्त किया. कासगंज में भी फर्जी वोटिंग की शिकायत आई. कासगंज के ही अमांपुर विधानसभा के अनंगपुर में पोलिंग बूथ 6 किलोमीटर दूर बनाए जाने पर चुनाव बहिष्कार का मामला सामने आया, जिसके चलते 3 घंटे बाद मतदान शुरू हो सका.
रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










