Falgun Month 2024: शुरू होने वाला है फाल्गुन मास, जानें इस महीने के त्योहारों की लिस्ट
falgun month 2024 start date
Falgun Month 2024: फाल्गुन माह का प्राकृतिक, वैज्ञानिक और धार्मिक रूप से विशेष महत्व है. इस माह में आने वाले त्योहार होली, महाशिवरात्रि बहुत खास माने गए हैं. जानें फाल्गुन माह 2024 में कब शुरू होगा, क्यों है ये महीना खास
Falgun Month 2024: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हिंदू नववर्ष का आखिरी महीना यानी 12वां माह फाल्गुन मास होता है। फाल्गुन माह का प्राकृतिक, वैज्ञानिक और धार्मिक रूप से विशेष महत्व है. इस माह में आने वाले त्योहार होली, महाशिवरात्रि बहुत खास माने गए हैं. जानें फाल्गुन माह 2024 में कब शुरू होगा, क्यों है ये महीना खास
कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन महीना 2024?
फाल्गुन महीना 25 फरवरी 2024 रविवार से शुरू हो रहा है, जिसका समापन 25 मार्च 2024 को होगा. इस महीने की पूर्णिमा पर चंद्रमा फाल्गुनी नक्षत्र में होते हैं जिस कारण इस महीने का नाम फाल्गुन कहा जाता है. मान्यता है कि इस महीने में दान करने से अक्षय पुण्य फलों की प्राप्ति होती है.
क्यों पड़ा साल के आखिरी माह का नाम फाल्गुन?
शास्त्रों के अनुसार, हिंदू कैलेंडर के सभी नामों का नाम नक्षत्रों के नाम पर रखे गए हैं. किसी भी नहीने की पूर्णिमा तिथि के बाद चंद्रमा जिस नक्षत्र में जाता है, तो उस महीने का नाम उसी आधार पर रखा जाता है. ऐसे ही जब चंद्रमा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो फाल्गुन माह शुरू हो जाता है.
फाल्गुन मास 2024 के व्रत और त्योहार
25 फरवरी (रविवार) – फाल्गुन माह शुरू
28 फरवरी (बुधवार) – द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
1 मार्च (शुक्रवार) – यशोदा जयंती
3 मार्च (रविवार)- शबरी जयंती, भानु सप्तमी
4 मार्च (सोमवार) – जानकी जयंती
6 मार्च (बुधवार) – विजया एकादशी
8 मार्च (शुक्रवार) – महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, पंचक शुरू
10 मार्च (रविवार) – फाल्गुन अमावस्या
12 मार्च (मंगलवार) -फुलेरा दूज, रामकृष्ण जयंती
13 मार्च (बुधवार) – विनायक चतुर्थी
14 मार्च (गुरुवार) – मीन संक्रांति
20 मार्च (बुधवार) – आमलकी एकादशी
22 मार्च (शुक्रवार) – प्रदोष व्रत
24 मार्च (रविवार) – होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
25 मार्च (सोमवार)- होली, चैतन्य महाप्रभू जयंती, चंद्र ग्रहण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










