ePaper

EXCLUSIVE : 'पवित्र रिश्ता' एक्‍ट्रेस ने बताया- अंकिता लोखंडे ने नहीं किया था सुशांत सिंह राजपूत को मैसेज

Updated at : 16 Jun 2020 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
EXCLUSIVE : 'पवित्र रिश्ता' एक्‍ट्रेस ने बताया- अंकिता लोखंडे ने नहीं किया था सुशांत सिंह राजपूत को मैसेज

actress usha nadkarni said ankita lokhande did not message sushant singh rajput: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्‍महत्‍या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है कि उन्‍होंने इतना कठोर कदम क्‍यों उठाया. उनके प्रशंसक अभी तक विश्‍वास नहीं कर पा रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे.

विज्ञापन

Usha Nadkarni on Sushant Singh Rajput suicide: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्‍महत्‍या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है कि उन्‍होंने इतना कठोर कदम क्‍यों उठाया. उनके प्रशंसक अभी तक विश्‍वास नहीं कर पा रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे. वहीं सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में उनकी मां के किरदार निभा चुकीं उषा नाडकर्णी (Usha Nadkarni) सुशांत सिंह के जाने के सदमे से अब तक नहीं निकल पायी हैं. इसके साथ ही वह यह भी कहती हैं कि मीडिया के लोग उन्हें बार बार फ़ोन करके फिर से उन्ही यादों में ले जा रहे हैं. उर्मिला कोरी से हुई बातचीत…

एक बार उसके गुस्से को शांत किया था

मैं वैसी एक्ट्रेस नहीं हूं जो किसी के पर्सनल स्पेस में दखलंदाज़ी करूं. मैं किसी के मेकअप रूम में भी नहीं जाती हूं. हां एक बार ही मैं सुशांत के मेकअप रूम में गयी थी उसे समझाने के लिए. वो किसी पर चिल्ला रहा था जबकि मुझे पता था गलती उस बंदे की नहीं है. मैंने उसके बाद सुशांत को जाकर समझाया. अच्छी बात थी कि वो मेरी बात मान गया.वरना कौन किसी की सुनता था. बहुत अच्छा लड़का था. सबकी बात सुनता था. सबसे बात करता था.बहुत इज़्ज़त करता था.

बहुत मेहनती था

पवित्र रिश्ता में उसने पहली बार लीड भूमिका मिली थी.उसे खुद को साबित करना था सभी के सामने.यही वजह है कि वो बहुत मेहनत करता था. शुरुआत की शूटिंग में मुझे याद है कई बार वो घर भी नहीं जाता था.सेट पर ही सो जाता था.फिर अगले दिन फ्रेश होकर फिर शूटिंग शुरू.सभी उसको समझाते तो बोलता कि आराम करने को पूरी ज़िंदगी पड़ी है.अभी काम करना है.कभी कोई शिकायत का मौका नहीं.अपनी लाइन्स रिहर्सल करके हमेशा तैयार.

Also Read: Sushant Singh Rajput के उस घर पहुंचीं एक्‍स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, जहां एक्‍टर ने कर ली थी आत्‍महत्‍या, VIDEO

सपने बड़े थे

उसके सपने हमेशा से ही बड़े थे.इतना मेहनत भी करता था.हमको पता था कि ये बहुत कामयाबी पाएगा.वो कई बार बात करते हुए बताता कि उसको बांद्रा में घर लेना है.लैम्बोर्गिनी तो ना जाने कौन कौन सी गाड़ियों से घूमने तो कभी खरीदने की ख्वाइश भी जाहिर करता था. सेट पर कुछ महीने में ही सभी जान गए थे कि उसे फिल्मों में एक्टिंग करना है.बड़ा हीरो बनना है.

पढ़ता बहुत था

वो हर मुद्दे पर सभी से बात कर सकता था. सेट पर भी वो एक्टिंग ही नहीं दूसरे जो शूटिंग के काम होते थे.उसको भी देखता रहता है. मुझे लगता है कि वो सबसे ज़्यादा किताबों की शॉपिंग करता था।हमेशा नयी किताब उसके पास होती ही थी.

अंकिता ने ग्रुप में शामिल नहीं किया

जब उसने पवित्र रिश्ता छोड़ा उसके बाद से हम कांटेक्ट में नहीं थे. हां हाल ही में सीरियल को 11 साल हुए तो अंकिता ने सीरियल के सभी लोगों को साथ लेकर एक व्हाट्सएप्प पवित्र रिश्ता 11 साल. उस ग्रुप में सभी थे. बस सुशांत नहीं था।कईयों ने बोला भी उसको शामिल करने को लेकिन उसको शामिल नहीं किया गया था. अंकिता ने उसे शामिल नहीं किया.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola