ePaper

बॉलीवुड के इन स्टार्स ने अचानक सोशल मीडिया को कह दिया था अलविदा, उदास को हो गये थे फैंस

Updated at : 09 Jun 2023 2:58 PM (IST)
विज्ञापन
बॉलीवुड के इन स्टार्स ने अचानक सोशल मीडिया को कह दिया था अलविदा, उदास को हो गये थे फैंस

बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी डे-टूडे लाइफ की डिटेल्स फैंस के साथ शेयर करते हैं. हालांकि कभी-कभी उनके लाइफ में कुछ ऐसा हो जाता है, जब वह खुद के साथ टाइम बिताना चाहते हैं और सोशल मीडिया से दूरी बना लेते हैं. आइये जानते हैं ऐसे सेलेब्स के बारे में...

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. फैंस उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. हालांकि कभी किसी कारण की वजह से वह सोशल मीडिया को अलविदा भी कह देते हैं. आइये नजर डालते हैं उन सेलेब्स के बारे में…

undefined

काजोल ने भी आझ फैंस को उस वक्त हैरान कर दिया, जब उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया पर से कुछ देर के लिए ब्रेक ले रही हैं. एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मैं अपने लाइफ में सबसे मुश्किल वक्त से गुजर रही हूं”. यही नहीं एक्ट्रेस की सभी पोस्ट उनके इंस्टाग्राम फीड से गायब हो गए हैं.

undefined

आमिर खान ने अपने 56वें​जन्मदिन के मौके पर घोषणा की कि वह ऑफलाइन जा रहे हैं. उन्होंने एक छोटा सा नोट लिखा, “अरे दोस्तों, मेरे जन्मदिन पर आप सभी के प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मेरा दिल भर आया है. अन्य खबरों में, यह सोशल मीडिया पर मेरी आखिरी पोस्ट होगी.

undefined

करण जौहर ने भी अचानक से ही अनाउंस किया था कि सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं. उन्होंने लिखा, ‘केवल और अधिक पॉजिटिव एनर्जी के लिए जगह बनाना और यह उसी की ओर पहला कदम है. अलविदा ट्विटर!

undefined

सोनाक्षी सिंहा की ट्विटर पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. वह अक्सर #SonaSays सेशन के जरिए अपने फैंस संग बातचीत करती हैं. हालांकि, उन्होंने भी कुछ समय के लिए ट्विटर को अलविदा कह दिया था.

undefined

दंगल फेम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने प्रशंसकों को सूचित किया कि वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं. उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया से ब्रेक लेना. सुरक्षित रहें दोस्तों.”

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola