Salaar Vs Dunki: शाहरुख खान की डंकी से टकराएगी प्रभास की सालार, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा घमासान, कौन मारेगा बाजी?
Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Sep 2023 12:15 PM
शाहरुख खान की फिल्म डंकी को लेकर फैंस काफी उत्साहित है. दूसरी तरफ प्रभास की फिल्म सालार को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो दोनों फिल्म क्रिसमस पर रिलीज हो रही है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख औऱ प्रभास की मूवी आपस में टकराएगी.

शाहरुख खान की फिल्म डंकी और प्रभास की फिल्म सालार बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे से टकराएगी. रिपोर्ट्स की मानें तो इस क्रिसमस पर डंकी और सालार रिलीज हो रही हैं.

फिल्म डंकी और सालार दोनों 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. डंकी और सालार के क्लैश की खबर ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने शेयर की है.
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, “हां, यह सच है… इस क्रिसमस पर शाहरुख बनाम प्रभास, ‘डंकी’ बनाम ‘सालार’… प्रदर्शकों को एक मेल मिला है जिसमें कहा गया है कि Salaar इस क्रिसमस पर आएगा [22 दिसंबर 2023 को].
YES, IT’S TRUE… SRK VS PRABHAS, ‘DUNKI’ VS ‘SALAAR’ THIS CHRISTMAS… The exhibitors have received a mail stating that #Salaar will arrive THIS CHRISTMAS [on 22 Dec 2023]… An official announcement by the producers, #HombaleFilms, will be made on Friday [29 Sept 2023].
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 25, 2023
This is… pic.twitter.com/BkgLGepiOt

तरण आदर्श ने ये भी बताया कि सालार के मेकर्स इसकी घोषणा शुक्रवार को करेंगे. ये दूसरी बार होगा जब निर्देशक प्रशांत नील शाहरुख से भिड़ेंगे. पहली बार 2018 में केजीएफ की भिड़ंत जीरो से हुई थी.

प्रभास और प्रशांत ने अभी तक इस घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं की है. इस बीच, शाहरुख ने पुष्टि की थी कि डंकी इस महीने की शुरुआत में क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है.

जवान की सक्सेस मीट में मीडिया से बात करते हुए शाहरुख ने पुष्टि की कि डंकी क्रिसमस पर रिलीज होने की तैयारी में है. उन्होंने कहा था कि, मुझे लगता है, माशाल्लाह, भगवान बहुत दयालु हैं. हमारे पास पठान था. भगवान जवान पर और भी दयालु रहे.

शाहरुख खान ने आगे कहा था, मैं हमेशा कहता हूं कि हमने गणतंत्र दिवस से शुरुआत की. यह एक शुभ दिन है. जन्माष्टमी के दिन हमने जवान को रिलीज किया. क्रिसमस पर हम आपके लिए डंकी लाएंगे.

सालार का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और मीनाक्षी चौधरी भी हैं. फिल्म का निर्माण केजीएफ और कंतारा की टीम होम्बले फिल्म्स द्वारा किया गया है.

शाहरुख खान इस समय सातवें आसमान पर हैं. इस साल शाहरुख की दो मूवी पठान और जवान बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है. जवान ने तो दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है. हालांकि इस बार बॉक्स ऑफिस पर सालार और डंकी की जोरदार भिड़ंत देखने को मिलेगी. कौन किसपर भारी पड़ेगा, अभी से कहना थोड़ा मुश्किल है.

प्रभास को साहो, राधे श्याम और आदिपुरुष के साथ लगातार असफलताओं का सामना करना पड़ा है. ऐसे में सालार को लेकर वो कोई कसर नहीं छोड़ेगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










