प्रियंका चोपड़ा को क्यों लेना पड़ा सरोगेसी का सहारा? बेटी मालती के एक साल होने के बाद देसी गर्ल ने किया खुलासा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पिछले साल अपनी बेटी मालती का स्वागत किया था. कपल सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने. एक लेटेस्ट फोटोशूट में एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर उन्हें सरोगेसी का सहारा क्यों लेना पड़ा.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस एक साल की हो गई है. इस महीने कपल ने मालती का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था. पिछले साल ही प्रियंका और निक सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने थे.

प्रियंका चोपड़ा ने वोग मैगजीन के साथ फोटोशूट कराया गया है, जिसमें मां-बेटी रेड ड्रेस में नजर आ रही है. इस दौरान वोग से बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि, उनकी बेटी का जन्म समय से पहले हुआ था. जब वह पैदा हुई थी तब मैं ऑपरेटिंग रूम में थी. वह बहुत छोटी थी, मेरे हाथ से भी छोटी थी.

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने सरोगेसी का सहारा क्यों लिया. देसी गर्ल ने कहा, मुझे मेडिकल प्रॉब्लम थी, यह एक आवश्यक कदम था, और मैं बहुत आभारी हूं कि मैं उस स्थिति में थी, जहां मैं यह कर सकी. हमारी सरोगेट इतनी उदार, दयालु, प्यारा और मजाकिया थी. उसने छह महीने तक हमारे लिए इस अनमोल उपहार का ख्याल रखा.

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, आप मुझे नहीं जानते, आप नहीं जानते कि मैं किस दौर से गुजर रही हूं. सिर्फ इसलिए कि मैं अपना मेडिकल इतिहास नहीं बताना चाहती, या मेरी बेटी का, तो पब्लिक को कोई अधिकार नहीं कि वो कुछ भी कारण बनाए.

प्रियंका लव अगेन और वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी. इसके अलावा एक्ट्रेस फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी. फिल्म में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










