OMG 2: रिलीज के चंद घंटे बाद ही अक्षय कुमार की फिल्म को लगा तगड़ा झटका, ओएमजी 2 हुई लीक

OMG 2: अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 आज रिलीज हो गई है और इसे लेकर दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. ओएमजी 2 में अक्षय के अलावा पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम, पवन मल्होत्रा और अरुण गोविल हैं. फिल्म रिलीज के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है.

अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 आज रिलीज हो गई है. रिलीज के कुछ घंटे बाद ही फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है. फिल्म लीक होने के बाद मेकर्स को इससे तगड़ा झटका लग सकता है.

अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 पायरेसी की चपेट में आ गई है, जिसने हाल के दिनों में कई फिल्मों को नुकसान पहुंचाया है. रिलीज के दिन ही यह फिल्म कथित तौर पर टोरेंट साइट्स पर ऑनलाइन लीक हो गई है. इससे पहले भी कई फिल्में ऑनलाइन लीक हो चुकी है. HD में OMG 2 की पूरी मूवी कई टोरेंट साइटों जैसे Filmywap, Onlinemoviewatches, 123movies, 123movierulz, Filmyzilla पर लीक हो गई है.

फिल्म ओएमजी 2 जूम की एक रिपोर्ट के अनुसार, कई साइटों पर ऑनलाइन लीक हो गई है. फिल्म फ्री में एचडी प्रिंट में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है. मूवी विभिन्न साइटों पर 360p, 480p और यहां तक कि 1080p में उपलब्ध है.

ओएमजी 2 की कहानी शिव भक्त “कांति” पर आधारित है, जो तब टूट जाता है जब उसके बेटे पर कदाचार का झूठा आरोप लगाया जाता है और उसे स्कूल से निकाल दिया जाता है. वह अपने परिवार के साथ शहर से भाग जाता है. उसके बाद आगे की कहानी में नया ट्विस्ट आता है.

ओएमजी 2 कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसी अफवाहें हैं कि इसे सितंबर 2023 के अंत में जी5 पर रिलीज किया जाएगा. इन अफवाहों की अभी तक फिल्म के निर्माताओं द्वारा पुष्टि नहीं की गई है.

ओएमजी 2 में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम, पवन मल्होत्रा और अरुण गोविल हैं. फिल्म को दर्शकों से अच्छे रिव्यू और रिस्पांस मिल रहे है. केआरके ने फिल्म ओएमजी 2 को 3 स्टार दिया. एक्टर ने फिल्म को लेकर ट्विटर पर लिखा, फिल्म #OMG2 और यह शानदार है.

ओएमजी 2 के साथ-साथ सिनेमाघरों में सनी देओल और अमीषा पटेल की बहुप्रतीक्षित फिल्म गदर 2 से टकराएगी. रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय की फिल्म रेस में काफी पीछे रह गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










