Live Updates

Entertainment News: एयरपोर्ट पर फैन ने सारा अली खान को दिया चिप्स, VIDEO में देखें एक्ट्रेस का रिएक्शन

Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Apr 2023 8:50 PM

विज्ञापन

Entertainment News Live: नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के ग्रैंड लॉन्च इवेंट में पूरा बॉलीवुड नजर आया. ये रात सितारों भरी थी. इस ग्रैंड इवेंट में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस, गौरी खान, शाहरुख खान अपने दोनों बच्चों सुहाना और आर्यन के साथ नजर आए. इसमें कृति सेनन, करण जौहर, दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह, शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, वरुण धवन, आमिर खान अपने बच्चों आयरा, जुनैद औऱ आजाद राव के साथ दिखे. इस इवेंट में एकता कपूर, ऐश्वर्या राय, करीना-कपूर-सैफ अली खान, करिश्मा कपूर जैसे सेलेब्स ने भी चार चांद लगाया. इवेंट्स के वीडियो अब सामने आ रहे है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

एयरपोर्ट पर फैन ने दिए सारा अली खान को चिप्स

अक्षय कुमार ने फैन के साथ किया प्रैंक

दलजीत कौर ने बेबी प्लैनिंग पर कही ये बात

अभिनेत्री दलजीत कौर ने पिछले महीने मुंबई में केन्या के व्यवसायी निखिल पटेल से शादी की. वह हाल ही में अपने बेटे जेडन के साथ नैरोबी चली गई, और दोनों अब निखिल और उनकी पिछली शादी से बेटियों के साथ रहते हैं. दलजीत ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर प्रशंसकों के सवालों के जवाब देने वाले वीडियो पोस्ट किए. उसने एक प्रशंसक से कहा कि वह अपने पति के साथ यात्रा करना चाहती है, और वे अपने परिवार को बढ़ाने की योजना नहीं बना रहे हैं. दलजीत ने कहा कि वह अपने तीन बच्चों की मां बनकर बहुत खुश हैं. एक प्रशंसक के पूछने पर कि ‘क्या आप दोनों फिर से बच्चे पैदा करोगे’, दलजीत ने कहा, “देखो तीन बच्चे हैं हमारे. मुझे नहीं लगता है कि अब कोई और गुंजाइश है. मुझे लगता है कि हम दोनों अब यात्रा करना चाहते हैं.

शाहरुख खान सूट-बूट में लगे बेहद स्मार्ट

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola