Entertainment News: अब कैसी है विक्रम गोखले की तबीयत, ऑस्ट्रेलिया में रिलीज होगी ‘कांतारा’
Entertainment News, 25 Nov Live Updates: बार्क के 46वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी हो गई है. इस बार एक बार फिर से स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा नंबर एक पर है. अनुपमा हर बार नंबर वन पर रहता है. वहीं, आमिर खान हाल ही में अपनी बेटी आयरा खान की सगाई में नजर आए थे. अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी एक्स वाइफ किरण राव और बेटे आजाद राव खान दिखे. तीनों साथ में वेकेशन मनाने गए है.
चीनी-कनाडाई पॉप सितारे क्रिस वू को 13 साल की सजा
चीन की एक अदालत ने चीनी-कनाडाई पॉप सितारे क्रिस वू को बलात्कार समेत अन्य आरोपों के मामले में शुक्रवार को दोषी करार देते हुए 13 साल कैद की सजा सुनाई.बीजिंग के चाओयांग जिला न्यायालय ने कहा कि क्रिस वू को 2020 के बलात्कार के मामले में 11 साल और छह महीने की सजा दी गई.जबकि ‘‘यौन स्वच्छंदता में संलग्न होने के लिए भीड़ इकट्ठा करने के अपराध” के लिए एक वर्ष और 10 महीने की सजा सुनाई गई.यह मामला 2018 का है, जिसमें क्रिस और अन्य लोगों ने कथित तौर पर दो महिलाओं का यौन शोषण किया.अदालत ने कहा कि बलात्कार के मामले में तीनों पीड़ितों ने भी शराब पी रखी थी और विरोध करने में असमर्थ थीं.इसमें कहा गया है कि संयुक्त रूप से 13 साल की सजा पर सहमति बनी है और क्रिस वू को जेल में सजा का अपना समय पूरा करने के बाद तुरंत निर्वासित कर दिया जाएगा.अदालत की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया, ‘‘ तथ्यों के अनुसार, अपराध की प्रकृति, परिस्थितियों और हानिकारक परिणामों के अनुसार, अदालत ने उपरोक्त निर्णय दिया है. ” एक कनाडाई राजनयिक सजा सुनने के लिए अदालत में मौजूद थे.
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी मोहनलाल की ‘मॉन्स्टर’
दिग्गज अभिनेता मोहनलाल की आगामी फिल्म ‘मॉन्स्टर’ दो दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी. डिजिटल मीडिया (ओटीटी) प्लेटफॉर्म ने शुक्रवार को यह घोषणा की. वैसाख द्वारा निर्देशित मलयालम भाषा की यह फीचर फिल्म अक्टूबर में देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, ‘‘ आकर्षक लकी सिंह के पीछे छिपा है एक डरावना रहस्य! मोहनलाल अभिनीत फिल्म ‘मॉन्स्टर’ का दो दिसंबर से मलयालम, हिंदी, तमिल और तेलुगु में प्रसारण शुरू होगा.” ‘मॉन्स्टर’ में मोहनलाल के अलावा हनी रोज, लक्ष्मी मांचू, लीना, सुदेव नायर, सिद्दीकी और गणेश कुमार जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में मोहनलाल ने 62 वर्षीय लकी सिंह नामक एक व्यक्ति का किरदार निभाया है.
ऑस्ट्रेलिया में रिलीज होगी ‘कांतारा’
होम्बले फिल्म्स की बेहतरीन पेशकश ‘कांतारा’ अपनी रिलीज के बाद से ही पूरी दुनिया में धूम मचा रही है. इसने आधुनिक समय में एक फिल्म की सफलता के स्टैंडर्ड्स को सही मायने में फिर से परिभाषित किया है और फिल्म अब भी रुकने का नाम नही ले रही है, क्योंकि अब यह ऑस्ट्रेलिया में अपने तुलु वर्जन का प्रीमियर करने के लिए तैयार है. यह भारत की संस्कृति को एक नई जगह दर्शाएगी. ‘कांतारा’ ने अब दुनिया भर में अपने पैर जमा लिए हैं. इस फिल्म ने हर तरह से नेशनल और इंटरनेशनल मार्केट्स के बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है.
अब कैसी है विक्रम गोखले की तबीयत
अनुभवी अभिनेता विक्रम गोखले के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे लेकिन लगातार सुधार हो रहा है. शुक्रवार को अस्पताल के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी. अस्पताल के प्रवक्ता शिरीष यादकिकर ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, “विक्रम गोखले की सेहत में धीमा लेकिन लगातार सुधार दिख रहा है. वह अपनी आंख खोल रहे हैं और अपने अंगों को हिला रहे हैं और अगले 48 घंटों में वेंटिलेटर सपोर्ट बंद होने की संभावना है.”
सर्कस का मोशन पोस्टर जारी
निर्देशक रोहित शेट्टी और अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी आगामी फिल्म सर्कस को मोशन पोस्टर जारी किया. गोलमाल फिल्म्स की तर्ज पर एक जबरदस्त कॉमेडी सर्कस इसी साल 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. पोस्टर में फिल्म के सभी कलाकारों की छवि पेश की गई है जो वाकई मजेदार है. वहीं पोस्टर में हम गाड़ियों की झलक भी देख सकते हैं. बताया जा रहा है कि इसमें रणवीर सिंह डबल रोल में हैं.
https://www.instagram.com/reel/ClX-fAOomyX/
पीवीआर ने केरल का पहला आईमैक्स तिरुवनंतपुरम में खोला
पीवीआर सिनेमाज ने केरल राज्य का पहला आईमैक्स लुलु मॉल में खोला है, जिसमें 12 स्क्रीन का सुपरप्लैक्स है. सिनेमा आम जनता के लिए पांच दिसंबर से खुलेगा. आईमैक्स का औपचारिक रूप से उद्घाटन पीवीआर लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय बिजली, लुलु ग्रुप इंटरनेशनल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एम ए यूसुफ अली और पीवीआर लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक संजीव कुमार बिजली ने किया. संजीव कुमार बिजली ने कहा कि समूह केरल के बाजार को लेकर बहुत आशावादी है.
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए