Entertainment News: 'प्रोजेक्ट के' में इस एक्टर ने मारी एंट्री, अजय देवगन ने शेयर किया अनसीन VIDEO
Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Jun 2023 6:43 PM
Entertainment News: बॉलीवुड से एक बहुत बुरी खबर सुनने में आ रही है. दिग्गज फिल्म निर्माता कुलजीत पाल का लंबी बीमारी के बाद दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, आज उनका 12 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा. उन्हें फिल्म अर्थ, आज, परमात्मा, वासना, दो शिकारी और आशियाना जैसी फिल्मों का निर्माण किया था. बता दें कि कुलजीत ही पहले निर्माता थे जिन्होंने रेखा को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहला ब्रेक दिया था. पढ़ें आज की टॉप न्यूज...
फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में हुई इस एक्टर की एंट्री
अभिनेता कमल हासन की फिल्म प्रोजेक्ट के में एंट्री हो गई है. निर्माताओं ने रविवार को इसकी घोषणा की. फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी हैं. इसका निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं.
राम चरण की पत्नी का ये वीडियो हो रहा वायरल
राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने अपने पहले बच्चे के स्वागत के दिन का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में उपासना व्हीलचेयर पर बैठी दिख रही है और डॉक्टर और नर्सों से बात कर रही है.
अजय देवगन ने अपने पिता को ऐसे किया याद
‘द केरल स्टोरी’ को नहीं मिल रहा ओटीटी खरीददार
भले ही सिनेमाघरों में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को अच्छा रिस्पांस मिला, लेकिन मूवी को ओटीटी खरीददार नहीं मिल रहा. जी हां, आपने सही पढ़ा. इसे जानकर आप हैरान हो गए होंगे. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो सुदिप्तो सेन ने कहा, हमें अभी भी द केरला स्टोरी के लिए किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म से उपयुक्त प्रस्ताव नहीं मिला है.
शंकर महादेवन डॉक्टरेट की उपाधि से हुए सम्मानित
भारतीय संगीतकार और गायक शंकर महादेवन के फैंस के लिए खुशखबरी है. सिंगर को संगीत और कला में उनके योगदान के लिए बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है. मानद समारोह 23 जून को रॉयल बर्मिंघम कंजर्वेटोएरे में हुआ.
मनीष पॉल की शो में एंट्री
बिग बॉस ओटीटी 2 वीकेंड का वार में आकांक्षा पुरी की लगी क्लास
बिग बॉस ओटीटी 2 वीकेंड का वार में सलमान खान ने आकांक्षा पुरी की क्लास लगाते हुए कहा कि, क्या आकांक्षा ने घर में आने के बाद एक गलत नैरेटिव सेट करते हुए, इस गेम को अप्रोच किया है. एक्टर ने कहा, “बेबिका जब जेल के बाथरूम में गई, आपे बेवजह चिल्लाते हुए एक नैरेटिव सेट किया. ये खतरनाक है, इसको डॉक्टर चाहिए..” जबकि आकांक्षा जवाब देने की कोशिश करती नजर आएंगी, “सर वो यही ड्रामा करती है…” सलमान उनकी बात काटते हुए कहेंगे, “मुझे ऐसा लगता है के ड्रामा आप कर रही हो.”
बिग बॉस ओटीटी 2 वीकेंड का वार में आलिया को मिली नसीहत
बिग बॉस ओटीटी 2 वीकेंड का वार में सलमान खान ने आलिया को अपने निजी जीवन को उजागर करने पर फटकार लगाई. एक्टर ने उनसे कहा कि किसी को कोई दिलचस्पी नहीं है उनकी पर्सनल लाइफ जानने में. वो घर के बाहर और अंदर भी सबको पर्सनल लाइफ के बारे में बता रही हैं, जो उन्हें नहीं करना चाहिए.
आदिपुरुष ने 9वें दिन की इतनी कमाई
आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक, कई लोगों ने फिल्म के संवादों जैसे ‘मरेगा बेटे’, ‘बुआ का बगीचा हैं क्या’ और ‘जलेगी तेरे बाप की’ पर निराशा व्यक्त की है. हालांकि उनमें से कुछ डायलॉग को बदल दिया गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी ने नौवें दिन 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया. अबतक टोटल कमाई 268.55 करोड़ रुपये हुई है.
फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने कुलजीत पाल को किया याद
दिग्गज फिल्म निर्माता कुलजीत पाल का 90 साल की उम्र में निधन हो गया. अर्थ का निर्देशन करने वाले फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने कुलजीत को उनके निधन के बाद याद किया. ईटाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा, कुलजीत, जिन्हें मैं प्यार से कुली कहता था, एक दाता थे – असाधारण हास्य भावना वाले एक विशाल व्यक्ति. वह खुद पर और अपने आस-पास की स्थितियों पर हंसता था. यदि मेरे जीवन पर उनका प्रभाव नहीं होता, तो मैं अपना स्थायी क्लासिक अर्थ नहीं बना पाता. अर्थ को बनाने के लिए एक बहादुर दिल की आवश्यकता थी, और कुलजीत एक बहादुर आदमी थे.
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए