Entertainment News : जवान का नया पोस्टर आया सामने, मनीष मल्होत्रा करेंगे मीना कुमारी की बायोपिक का निर्देशन

Updated:
विज्ञापन

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में दर्शकों को भरपूर ड्रामा देखने को मिल रहा है. ­­पिछले वीकेंड के वार में सलमान खान नजर नहीं आए थे, लेकिन इस बार उनकी वापसी हो गई है. फैंस उन्हें देखकर काफी खुश है. पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में कृष्णा अभिषेक ने घोषणा की थी कि कोई भी बेघर नहीं होगी. अब रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते घर से एक नहीं दो कंटेस्टेंट बाहर हो गए है. जी हां, जद हदीद और फलक नाज का सफर खत्म हो गया है. वहीं, ओपेनहाइमर इस साल भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म ओपनर बनी. दूसरे दिन मूवी ने भारत में दूसरे दिन 17 करोड़ रुपये कमाए.

विज्ञापन

दिशा परमार और राहुल वैद्य की मस्ती

VRUSHABHA की शूटिंग शुरू

मनीष मल्होत्रा करेंगे मीना कुमारी की बायोपिक का निर्देशन

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​ने पुष्टि की है कि वह जल्द ही एक फिल्म निर्माता बन रहे हैं और प्रतिष्ठित अभिनेत्री मीना कुमारी के जीवन पर आधारित एक बायोपिक का निर्देशन करेंगे. फिल्म कंपेनियन के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में, मनीष ने कहा, “मुझे नहीं पता कि यह कैसे सामने आया लेकिन यह हो रहा है. हम अभी भी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. स्क्रिप्ट हमेशा महत्वपूर्ण होती है. मैं उनकी किताबें पढ़ता रहा हूं. यह फिल्म उनकी किताबों पर आधारित है. मैं मीना कुमारी से हमेशा आकर्षित रहा हूं.”

जवान का नया पोस्टर आया सामने

शाहरुख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें एक आंख का क्लोज अप दिख रहा है. रहस्यमयी पोस्टर ने प्रशंसकों और फिल्म प्रेमियों के बीच चर्चाओं की झड़ी लगा दी है, कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह साझा किया है कि किरदार कौन हो सकता है और वे अपने उत्साह के बारे में बता रहे हैं. फैंस को ये विजय सेतुपति लग रहे है. पोस्टर को कैप्शन के साथ अपलोड किया गया था, “वह आपको करीब से देख रहा है! उससे सावधान रहें. #जवान”

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के नये गाने का टीजर आया सामने

https://www.instagram.com/reel/CvCITihopp4/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

रोहित शेट्टी के बेटे ईशान ने सेंट्रल फिल्म स्कूल में लिया एडमिशन

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के बेटे ईशान शेट्टी ने लंदन के सेंट्रल फिल्म स्कूल में दाखिला लिया है. रोहित ने अपने बेटे के साथ एक तसवीर शेयर की है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, उसे प्ले स्कूल छोड़ने से लेकर फिल्म स्कूल तक…समय गुज़र जाता है…

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola