Entertainment News Live: आदिपुरुष के प्रमोशन से गायब दिखे सैफ अली खान, फैंस ने पूछ डाला ये सवाल

Updated:
विज्ञापन

Entertainment News Live: अमीषा पटेल (Ameesha Patel) का 48वां बर्थडे काफी खास रहा. उनके जन्मदिन पर गदर फिर से रिलीज किया गया और साथ ही गदर 2 का टीजर भी जारी किया गया. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते दिखी. वहीं, एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में अपना 30वां जन्मदिन मनाया. बिग बॉस 15 की विजेता के रूप में उभरने के बाद इन दिनों वो नागिन 6 में नजर आ रही है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ उन्होंने अपना बर्थडे पार्टी मनाया. वे वेन्यू पर अपनी गर्लफ्रेंड के माता-पिता के साथ पहुंचे थे.

विज्ञापन

जीनत अमान का बॉस लेडी लुक

आदिपुरुष के प्रमोशन से गायब दिखे सैफ अली खान, फैंस ने पूछ डाला ये सवाल

सैफ अली खान ने ओम राउत की आने वाली फिल्म आदिपुरुष में प्रतिपक्षी रावण की भूमिका निभाई है. हालांकि, अभिनेता को ट्रेलर और गीत लॉन्च सहित किसी भी प्रचार कार्यक्रम में मुख्य अभिनेता प्रभास और कृति सेनन के साथ नहीं देखा गया है. अब फैंस को ये चिंता सता रही है कि ऐसा क्यों हो रहा है. कई लोगों ने दावा किया कि यह सैफ को फिल्म की रिलीज से पहले कोई विवादित बयान देने से रोकने के लिए ये किया जा रहा है.

गहना वशिष्ठ ने फैजान अंसारी से किया निकाह

गहना वशिष्ठ ने फैजान अंसारी संग निकाह किया है. हालांकि एक्ट्रेस ने आधिकारिक तौर पर अपनी शादी की पुष्टि नहीं की है, ऐसी अफवाहें हैं कि उन्होंने अपने प्रेमी फैजान अंसारी से शादी कर ली है. उनके निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई हैं, जहां दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं.

‘सत्यप्रेम की कथा’ का नया गाना रिलीज, कार्तिक आर्यन-कियारा अडवाणी की शानदार केमिस्ट्री ने जीता दिल

‘सत्यप्रेम की कथा’ के शानदार ट्रेलर और चार्टबस्टर गाना ‘नसीब से’ के बाद, अब मेकर्स इसका टाइटल सॉन्ग जारी किया है, जिसके बोल ‘आज के बाद’ है. ये गाना प्योर लव स्टोरी की धुन पेश करता है. फिल्म के टीजर में गाने की एक झलक देखने के बाद से ही इस गाने का दर्शकों को इंतजार रहा है. इस गाने को आइकोनिक बड़ौदा पैलेस में खूबसूरती से शूट किया गया है. गाने के विजुअल्स लार्जर देन लाइफ विजुअल्स की तरह दिख रहें है. वैसे साजिद नाडियाडवाला हमेशा बड़े पैमाने पर शूटिंग करने के लिए जाने जाते हैं और सत्यप्रेम की कथा में भी प्रोडक्शन वैल्यू का ये नजारा देखा जा सकता है. इस गाने को मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार द्वारा खूबसूरती से गाया गया हैं और इसका म्यूजिक और लीरिक्स मनन भारद्वाज ने दिए हैं.

प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस फोटोशूट

इस दिन से शुरू होगी आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग 

फिल्म ‘आदिपुरुष’ कि भारत में एडवांस बुकिंग जल्द शुरू होने वाली है. फिल्म प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कैप्शन में लिखा, आदिपुरुष की दुनिया इंतजार कर रही है. महाकाव्य गाथा का अनुभव करने वाले पहले लोगों में से एक बनें. एडवांस बुकिंग इस रविवार से शुरू हो रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola