Live Updates

Entertainment News Live: खतरों के खिलाड़ी 13 में भाग ले सकते हैं ये सेलेब्स, देखें पूरी लिस्ट

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Feb 2023 9:40 PM

विज्ञापन

Entertainment News Live: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम' साल 2007 में आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. अक्षय कुमार, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, परेश रावल, मल्लिका शेरावत और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म का सीक्वल 2015 में वेलकम बैक के साथ आया था. अब लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो इसका तीसरा पार्ट आ रहा है, जिसका नाम वेलकम 3' होगा. वहीं, इस साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान की पठान भारतीय फिल्म उद्योग की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर के रूप में उभरी है. अपनी मूवी तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने पठान की सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

खतरों के खिलाड़ी 13 के सेलेब्स

रोहित शेट्टी का एडवेंचर-आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी जल्द ही अपने 13वें सीजन के साथ वापसी करेगा. शो के प्रीमियर की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है, छोटे पर्दे की कई हस्तियां संभावित प्रतियोगियों के रूप में सुर्खियां बटोर रही हैं. हर साल, टेलीविजन उद्योग की हस्तियां रियलिटी शो में हिस्सा लेती हैं, जहां वे विदेश में खतरनाक हरकतें करते हुए अपने फोबिया का सामना करती हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की मानें तो शो में शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, सौंदर्या शर्मा, उर्फी जावेद, नकुल मेहता, दिशा परमार, मुनव्वर फारूकी और सुम्बुल तौकीर खान का नाम शामिल है.

पैपराजी से मिली आलिया भट्ट

दिशा पटानी का ग्लैमरस अंदाज

दिशा पटानी हमेशा इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट से आग लगा देती है. दिशा ने लेटेस्ट तसवीर शेयर की है, जिसमें वो बिकिनी पहने दिख रही है. तसवीर में उनके स्ट्रेच मार्क्स ने सभी का ध्यान खींचा और उनके प्रशंसक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. तस्वीर में दिशा अपने बाथरूम में मिरर सेल्फी क्लिक कर रही हैं और बिकनी में काफी खूबसूरत लग रही हैं.

‘वेलकम 3’ में होगा इन स्टार्स का धमाल

अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम’ का अगला पार्ट ‘वेलकम 3’ आ रहा है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो इस बार फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त और अरशद वारसी होंगे. कहा जा रहा है कि इस मूवी पर काम हेरा फेरी 3 के आखिरी चरण के दौरान या जैसे ही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी उसके बाद शुरू होगी. हालांकि इसपर ज्यादा डिटेल्स अभी तक नहीं आई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola