Live Updates

Entertainment News: पठान एक ऐसी फिल्म है, जो दर्शकों को जरूर आएगी पसंद, सिद्धार्थ आनंद का फैंस से वादा

Updated:
विज्ञापन

Entertainment News Live: शाहरुख खान की फिल्म पठान को रिलीज होने में बस कुछ दिन बचे हुए है. मूवी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. हाल ही में बुर्ज खलीफा पर फिल्म का ट्रेलर दिखाया गया था. अब पठान के सेट से शाहरुख की एक अनदेखी तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. वहीं, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बेटी मीशा कपूर की तसवीरें सामने आई है. इस फोटो को उनकी मां मीरा ने शेयर किया है, जिसमें वो अपनी डांस गुरु (शिक्षक) के साथ दिख रही है.

विज्ञापन

श्वेता तिवारी ने ‘पठान’ के गाने पर किया शानदार डांस

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान के लोकप्रिय गाने बेशरम रंग पर थिरकती नजर आ रही हैं. वीडियो में पहले एक्ट्रेस बाथरोब में डांस करती नजर आती हैं और इसके कुछ देर में वो येलो कलर के आउटफिट में नजर आती हैं. उनका ये अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. श्वेता के डांस पर प्रतिक्रिया देते हुए फैन्स को लगा कि वह आसानी से दीपिका की जगह ले सकती हैं. इस वीडियो पर फैंस जमकर बरसा रहे हैं और खूब कमेंट्स कर रहे हैं.

सिद्धार्थ आनंद का फैंस से वादा

शाहरुख खान की फिल्म पठान के रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में किंग खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में है. अब फिल्म के निर्देशक ने कहा कि लंबे ब्रेक के बाद अपनी वापसी को लेकर उम्मीदों और उत्साह के साथ शाहरुख को निर्देशित करना एक जिम्मेदारी की तरह है. निर्देशक को भी लगता है कि सुपरस्टार ने अपने दर्शकों के साथ अपार उम्मीदें और उत्साह पैदा किया है. उन्होंने कहा, शाहरुख के ब्रेक ने फिल्म में जबरदस्त चर्चा की है. आनंद ने फैंस से वादा किया कि उन्हें फिल्म जरूर पसंद आएगी.

आदिल ने राखी सावंत से मांगी माफी

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘वारिसु’ और ‘थुनिवु’

साउथ की फिल्में पिछले कई महीनों से एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बना रही है. ऐसे में बीते 11 जनवरी को सुपरस्टार विजय की वरिसु और अजित की थुनिवु रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. दोनों ही फिल्मों ने पहले वीकेंड पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. बता दें कि एच विनोद की थुनिवु में अजीत मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. वहीं, वम्सि पैदिपल्ली की वरिसु में विजय मेन रोल में हैं.

राम चरण ने बताया अपना टू डेथ एक्सपीरियंस

राम चरण की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. अब एक्टर ने अपना नियर टू डेथ एक्सपीरियंस शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कैसे कुछ चोट लगने से उन्हें लगा था कि मौत खींच रहा है. एक्टर ने बताया कि नाटू-नाटू की शूटिंग से पहले, मुझे कई चोटें लगी थी, जिसमें लिगामेंट फटना और एसीएल फटना शामिल था. यह काफी डरावना अनुभव था. वह तीन महीने बेड रेस्ट पर थे. ठीक होने के बाद वह सीधे यूक्रेन गए और आरआरआर फिल्म की शूटिंग शुरू की. उस दौरान राम चरण ये सोचने पर मजबूर हो गए कि कैसे मौत हमें खींच सकता है.

टीना-शालीन की लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola