Entertainment News: आर बॉनी ग्रेब्रिएल के सिर सजा मिस यूनिवर्स का ताज, Selfiee को मोशन पोस्ट रिलीज
Entertainment News Live: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. यश राज फिल्म्स की बहुचर्चित ये मूवी को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें किंग खान बुर्ज खलीफा के सामने दिख रहे है. वहीं, करीना कपूर ने मुंबई में अपने घर के अंदर योगो करते हुए वीडियो पोस्ट किया है. क्लिप में करीना को घर में सीढ़ियां चढ़ते हुए दिखाया गया है.
करीना का लेटेस्ट पोस्ट वायरल
करीना कपूर अपने वीकेंड की झलक साझा करती रही हैं. प्रशंसकों को घर पर अपने वर्कआउट की एक झलक देने के एक दिन बाद एक्ट्रेस ने रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने खाने की एक तस्वीर साझा की. करीना ने पापड़, आचार, खिचड़ी और हरी करी के साथ एक थाली साझा की. इसके साथ ही उन्होंने एक स्टिकर शेयर किया जिसमें लिखा था ‘माई हार्ट इज फुल’.

मुझे लगा चाचू को दिल का दौरा पड़ा था
राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में कहा, “मुझे लगा कि मेरे चाचू (चाचा) को 10 अगस्त, 2022 को दिल का दौरा पड़ा है, जब मेरी माँ को इसकी जानकारी के लिए फोन किया था. मुझे लगा कि कोई गड़बड़ है. मेरे चाचू का नाम है काजू और वास्तव में, जब मेरे पिता को दिल का दौरा पड़ा, तो उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था. मेरे पिताजी ने उनके रहने की काफी व्यवस्था भी की थी. मेरे चाचू का ऑपरेशन उसी दिन होना था. मेरे पिताजी अस्पताल में आते-जाते रहे, उनका इलाज करते रहे- और मुझे लगा कि मेरे पिता के दिल का दौरा पड़ने की खबर एक अफवाह थी.” बता दें कि सितंबर 2022 में दिल का दौरा पड़ने से राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया था.
हरनाज ने इंडियन अटायर में जीता दिल
भारत की गौरव हरनाज संधू ने रविवार को मिस यूनिवर्स 2022 के मंच पर खूबसूरत लहंगा पहनकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. डिजाइनर इंडियन आउटफिट में वो किसी क्वीन से कम नहीं लग रही थीं. सोशल मीडिया पर पूर्व मिस यूनिवर्स का वीडियो और फोटो वायरल हो रहा है. उनके एक फैन पेज ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “वो आज सपने जैसी लग रही थी” वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “इस बीच @harnaazsandhu_03 मिस यूनिवर्स के रूप में अपने पहले लुक में पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं.”
https://www.instagram.com/reel/CnazVYspVu7/
सेल्फी का मोशन पोस्टर रिलीज
अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की आनेवाली फिल्म सेल्फी का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है. इसके साथ फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है.
कार्तिकआर्यन ने फैंस संग मनाई मकर संक्राति
आलिया भट्ट की लेटेस्ट तसवीर
आलिया भट्ट ने लेटेस्ट तसवीरें पोस्ट की है, जिसमें वो अपने पेट कैट के साथ दिख रही है. तस्वीरों में आलिया नीले रंग की डेनिम आउटफिट में दिख रही है.इसके साथ उन्होंने लिखा, आपकी बिल्ली द्वारा अनदेखा किए जाने के लिए यह एक अच्छा रविवार है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए