Live Updates
Bholaa Review LIVE Updates: अजय देवगन की ‘भोला’ ने ओपनिंग डे पर की धुआंधार कमाई, एक्टर ने शेयर किया नया वीडियो
Author Ashish lata
Updated:
विज्ञापन
Bholaa Movie Review Live Updates in Hindi: अजय देवगन की फिल्म भोला 30 मार्च यानी आज रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. सभी फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखना चाहते हैं, इसीलिये तो एडवांस बुकिंग में ये फिल्म हर दिन कई रिकॉर्ड बना रहा है. मेकर्स भी फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं. फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) द्वारा 144.49 मिनट (2 घंटे 24 मिनट) के स्वीकृत रन टाइम के साथ U/A प्रमाणित किया गया है. मूवी में तब्बू, संजय मिश्रा और दीपक डोबरियाल अहम रोल में है. यहां पढ़े फिल्म से जुड़ी सभी इनसाइड डिटेल्स…
विज्ञापन
अजय देवगन ने शेयर किया नया प्रोमो
अजय देवगन की टॉप 5 फिल्में
अजय देवगन की टॉप 5 फिल्मों की बात करें जिन्होंने पहले दिन बंपर कमाई से शुरुआत की है तो इसमें सबसे ऊपर ‘सिंघम रिटर्न्स’ है. फिल्म 15 अगस्त 2014 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने पहले दिन 32.9 करोड़ के साथ धुंआधार शुरुआत की थी. दूसरे नंबर पर ‘गोलमाल अगेन’ है जिसका पहले दिन का कलेक्शन 30.14 करोड़ था. इसके बाद लिस्ट में टोटल धमाल है जिसने पहले दिन 16.50 की कमाई की थी. इस लिस्ट में ‘दृश्यम 2’ है जिसने पहले दिन 15.38 करोड़ की कमाई की थी. वहीं टॉप 5 की लिस्ट में तानाजी भी है जिसने पहले दिन 15.10 करोड़ का कलेक्शन किया था.
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें