Entertainment News: आज ही के दिन बिग बॉस 13 के विनर बने थे सिद्धार्थ शुक्ला, भावुक हुए फैंस, VIDEO
Entertainment News Live: बॉलीवुड के गलियारों में हर दिन कई घटनाये होती रहती हैं. बीते दिनों वैलेंनटाइन डे था. ऐसे में बॉलीवुड सितारों ने अपने-अपने लेडी लव के साथ जमकर एंजॉय किया. रणबीर कपूर ने एक समारोह के दौरान आलिया भट्ट और बेटी राहा के लिए ढेर सारा प्यार भेजा. वहीं भूमि एक मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट हुई. रिपोर्ट्स की मानें एक्ट्रेस व्यवसायी यश कटारिया को डेट कर रही हैं. इधर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने उदयपुर में एक ईसाई रीति-रिवाज से शादी की. अब उनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
शर्लिन संग राखी सावंत
https://www.instagram.com/reel/CosKGF5DUyp/?igshid=MDM4ZDc5MmU=
राखी सावंत ने कहा- सच्चाई की जीत हुई
तनु चंदेल ने राखी सावंत के बारे में कही ये बात
इस एक्ट्रेस ने किया तुनिशा शर्मा को रिप्लेस
अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल के मेकर्स को तुनिषा शर्मा का रिप्लेसमेंट मिल गया है. वो शो में राजकुमारी मरियम की भूमिका निभाएंगी. मनुल चुडास्मा ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है. शो को लेकर उनकी प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर मनुल ने टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में कहा, “मुझे चुनने के लिए मैं किरदार और शो के लिए वास्तव में आभारी हूं. शो का हिस्सा बनना एक शानदार एहसास है.”
टप्पू के लिए नीतीश भलुनी का नाम हुआ फाइनल
तारक मेहता का उल्टा चश्मा को नीतीश भलूनी के तौर पर एक नया टप्पू मिल गया है. शो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ने एक वीडियो साझा किया जिसमें शो के निर्माता असित कुमार मोदी अभिनेता को नए टप्पू के रूप में पेश कर रहे हैं. यह तीसरी बार है जब कोई अभिनेता टप्पू की भूमिका निभाएगा. इससे पहले राज अनादकट और भव्या गांधी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का किरदार निभाया था. पिछले हफ्ते ऐसी खबरें आई थीं कि नीतीश को शो के लिए चुना गया है.
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए