Entertainment News Live: विराट कोहली की ये फोटोज देखकर छूट जाएगी हंसी, अनुष्का ने यूं किया बर्थडे विश

Updated:
विज्ञापन

Entertainment News Live Updates: सलमान खान ने बिग बॉस 16 के वीकेंड के वार में साजिद खान पर खूब बरसे. साजिद के बर्ताव को लेकर सलमान ने उन्हें खूब फटकारा. वहीं, फिल्म मैंने प्यार किया फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस को अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि पति की कंधे की सर्जरी हुई है.

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर अपने हमशक्ल से मिले गोविंदा

प्रियंका चोपड़ा ने पैपराजी को लगाई फटकार, कहा- प्रदूषण बढ़ गया है कोई मास्क नहीं उतारेगा…

प्रियंका चोपड़ा दो साल से अधिक समय के बाद इन-दिनों भारत में फुल ऑन मस्ती कर रही है. एक्ट्रेस यहां अपना हेयरकेयर ब्रॉन्ड को प्रमोट करने पहुंची है. आज देसी गर्ल को दिल्ली में स्पॉट किया. यहां एक्ट्रेस को देखकर पैपराजी उनकी फोटो क्लिक करते है और मास्क उतारने को कहते है. जिसपर पीसी ने कहा, प्रदूषण बहुत है…कोई भी मास्क नहीं उतारेगा.

सबा की शादी में भाई शोएब ने जमकर किया डांस

शोएब इब्राहिम की बहन सबा की शादी हो रही है. बीते दिनों उनका हल्दी और संगीत का कार्यक्रम हुआ. इंवेंट में परिवार वालों ने जमकर मस्ती भी की. दोनों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है. वीडियो में शोएब के साथ दीपिका कक्कड़ को डांस करते देखा जा सकता है.

अनुष्का का बर्थडे विश

क्रिकेटर विराट कोहली का आज जन्मदिन है. ऐसे में वाइफी अनुष्का शर्मा ने बड़े ही मजेदार अंदाज में क्रिकेटर को जन्मदिन की बधाई दी. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ अनसीन फोटोज शेयर की. जिसमें वामिका भी दिखाई दे रही है. कैप्शन में अनुष्का ने लिखा, “यह आपका जन्मदिन है, मेरा प्यार, तो जाहिर है, मैंने इस पोस्ट के लिए आपके सबसे अच्छी तस्वीरें चुनी हैं…आपको प्यार करती हूं…”

शहनाज गिल का गाना सुन इमोशनल हुए फैंस

शहनाज गिल अपनी मासूमियत और स्टालिश अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो पंजाबी गाना गा रही है. उनके गाने और चेहरे के दर्द को देखकर फैंस इमोशनल हो रहे है.

अथिया शेट्टी जल्द बनेंगी केएल राहुल की दुल्हनिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है. एक्ट्रेस का आज जन्मदिन है, ऐसे में उनके बर्थडे पर बी-टाउन के स्टार्स उन्हें जमकर बधाईयां दे रहे है. एक्ट्रेस के लव लाइफ की बात करें तो वह क्रिकेटर केएल राहुल संग रिलेशनशिप में है. खबरे है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है. दोनों इस साल के अंत तक सात फेरे ले सकते है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola