Entertainment News Updates: एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर रिलीज, पेरिस ट्रिप को लेकर अर्जुन ने कही ये बात
Entertainment News Updates: एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने पति के संग इन दिनों लंदन में है. इस दौरान उनके घर पर संजय कपूर, महीप कपूर और उनके बेटे जहान कपूर लंच के लिए गए. महीप ने इस मुलाकात की तसवीर शेयर की है. वहीं, मनीष मल्होत्रा ने सारा अली खान के साथ फोटो पोस्ट किया है.
काजोल और सूर्या ने जताया अकादमी का आभार
दिग्गज अभिनेत्री काजोल और साउथ सुपरस्टार सूर्या मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंस अकादमी (एएमपीएएस) की 2022 के नये सदस्यों की सूची में स्थान पा कर वे बेहद खुश हैं. अकादमी ने मंगलवार देर रात पेशेवर योग्यता, प्रतिनिधित्व, समावेश और समानता के आधार पर अपने नए सदस्य कलाकारों और अधिकारियों के नाम साझा किए, इनमें लेखक-निदेशक रीमा कागती और फिल्म निर्माता पान नलिन दो अन्य भारतीय हैं जो इस सूची में शामिल किये गये हैं. काजोल ने कहा कि वह अकादमी की नयी सूची में स्थान पा कर बेहद खुश हैं. अभिनेत्री ने पीटीआई-भाषा को जारी बयान में कहा, ‘‘एएमपीएएस का हिस्सा बनने से मुझे बेहद खुशी हुई है” तमिल अभिनेता सूर्या ने बुधवार को ट्वीट कर अकादमी का आभार जताया. उन्होंने लिखा, ‘‘शुक्रिया अकादमी. मैं आपके आमंत्रण को विनम्रतापूर्वक स्वीकर करता हूं. मुझे इस सूची में शामिल करने के लिये दिल से धन्यवाद. घोष और थॉमस ने भी अकादमी का आभार जताया है.
पेरिस ट्रिप को लेकर अर्जुन कपूर ने कही ये बात
हाल ही में एक विलेन रिटर्न्स के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अर्जुन कपूर से जब उनके पेरिस ट्रिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, आप मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं, वहां देख लिजिये. बता दें कि हाल ही में अर्जुन, मलाइका अरोड़ा संग पेरिस से वेकेशन मनाकर लौटे हैं. विरल भयानी के इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं.
इस बीमारी से जूझ रही हैं श्रुति हासन
श्रुति हासन (Shruti Haasan) ने एक अलग पहचान बनाई है. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और कई मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं. अब उन्होंने अपनी बीमारी का खुलासा किया है. श्रुति हासन ‘पॉलिसिस्टिक ओवेरी सिंड्रोम (PCOS) और एंडोमीट्रियोसिस’ से जूझ रही हैं. अब एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलकर बात की है और बताया है कि वो इससे कैसे निपट रही हैं.
EK VILLAIN RETURNS का ट्रेलर रिलीज
जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया की मोस्ट अवेटिड फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है. यह फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर बहुत ही दमदार लग रहा है.
मल्लिका शेरावत की RK/RKAY का ट्रेलर हुआ रिलीज
रजत कपूर के निर्देशन में बनी अपकमिंग इंडियन मूवीमेकिंग कॉमेडी RK/RKAY का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया, जो एक सस्पेंस के साथ दर्शकों को फिल्म देखने के लिए मजूबर करता है. मल्लिका शेरावत की फिल्म की यह एक ऐसी कहानी है जो दर्शकों को फिल्मी दुनिया से जुड़े एक रहस्य के अंदर ले जाएगी.
कंगना रनौत ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है. कंगना इसमें कहती है, 1975 के बाद ये समय भारत के लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण समय है. सत्ता के घमंड में आकर जो इस विश्वास को तोड़ता है उसका घमंड टूटना भी निश्चित है. यह किसी व्यक्ति विशेष की शक्ति नहीं है. यह शक्ति है सच्चे चरित्र की. और दूसरी बात हनुमानजी को शिव का बारहवां अवतार माना जाता है. जब शिवसेना ही हनुमान चालीसा को बैन कर दे तो उन्हें शिव भी नहीं बचा सकते. हर हर महादेव जय हिंद जह महराष्ट्र.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए