Live Updates

Entertainment News: जैकलीन फर्नांडिस को मिली जमानत, पाटियाला हाउस कोर्ट ने सुनाया फैसला

Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Nov 2022 5:52 PM

विज्ञापन

Entertainment News, 15 Nov Live Updates: जैकलीन फर्नांडिस के लिए आज अहम दिन है. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन की अंतरिम जमानत 15 नवंबर तक बढ़ा दी थी.साथ ही कहा था कि वह उसी तारीख को उनकी नियमित जमानत याचिका पर आदेश सुनाएगी वहीं, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में माता-पिता बने हैं. पिता बनने के बाद कुछ दिन बाद ही एक्टर अपने अगले प्रोजेक्ट एनिमल की तैयारियों में लग गए है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

मलाइका अरोड़ा के शो के पहले गेस्ट का खुलासा

मलाइका अरोड़ा ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि वो अपने नए रियलिटी शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ लेकर आ रही हैं जिसका प्रीमियर 5 दिसंबर को डिज्नी + हॉटस्टार पर होगा. प्रीमियर से पहले प्रशंसक उनके आगामी शो को लेकर उत्सुक हैं. अब शो में शामिल होनेवाले पहले गेस्ट का खुलासा हो गया है. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, मलाइका की दोस्त फराह खान शो में शामिल होंगी.

जैकलीन फर्नांडिस को मिली जमानत

दिल्ली की पाटियाला हाउस कोर्ट ने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को जमानत दी.

अर्चना और प्रियंका के बीच हुई जमकर बहस

सुनील ग्रोवर ने सड़क पर बेचे मूंगफली

सुंदर लाल ने बनाया PM मोदी का स्टैच्यू

मयूर ने इंस्टाग्राम पर एक तसवीरे शेयर की है. इन फोटोज में मायूर अपनी टीम की मदद से स्कल्पचर पर काम करते नजर आ रहे हैं. इसमें पीएम मोदी सिग्नेचर कुर्ता और जैकेट के साथ काफी वास्तविक लग रहा है. मयूर ने तस्वीरों को कैप्शन दिया, “‘सेल्फी विद पीएम’, मयूर वकानी और टीम द्वारा बनाई गई मूर्तिकला का अंतिम स्पर्श.”मयूर की फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, “अद्भुत काम मयूर भाई.” एक दूसरे यूजर ने मजाक में कहा, ”मयूर उर्फ​सुंदर ने मूर्ति बनाने के लिए अपने ऑनस्क्रीन ‘माई डियर जीजाजी’ जेठालाल से पैसे लिए होंगे”. एक अन्य ने लिखा, ”माई डियर बहना…दया कब आएंगी…मुझे उनका इंतजार है.”

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता का निधन

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्ण घट्टामनेनी नहीं रहे. आज सुबह करीब 4 बजे हैदराबाद में निधन हो गया. वो 79 साले के थे. बता दें कि उनकी पत्नी और महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का निधन इसी साल सितंबर में हुआ था.

Mahesh Babu: सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा का हैदराबाद में निधन, CM चंद्रशेखर राव ने जताया दुख

दिग्गज तेलुगू अभिनेता कृष्णा अस्पताल में भर्ती

सुपरस्टार महेश बाबू के पिता एवं दिग्गज तेलुगू अभिनेता कृष्णा को हृदय संबंधी परेशानियों के चलते सोमवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक हृदयाघात के बाद कृष्णा (80) को रविवार देर रात करीब 1.15 बजे अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया. चिकित्सकों के मुताबिक कृष्णा को तुरंत सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया गया और उन्हें इलाज और निगरानी के लिए गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में स्थानांतरित कर दिया गया. उनका वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा है.

जिम में पसीना बहाते दिखे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर पिता बनने के कुछ दिन बाद ही जिम में पसीना बहाते दिखे. एक्टर अपनी आने वाली फिल्म एनिमल के लिए जमकर तैयारी कर रहे है. बॉक्सिंग कोच ड्रू नील ने एक्टर के साथ तसवीर शेयर कर लिखा, “इनके पास शायद अपनी बेटी के जन्म के बाद इस सप्ताह जिम नहीं जाने का सबसे अच्छा बहाना था. हालांकि, उन्होंने हार नहीं माना और हर एक सेशन में अच्छा किया. आप दोनों को एक बार फिर से बधाई.

जैकलीन फर्नांडिस के लिए आज है अहम दिन

जैकलीन फर्नांडिस को 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार यानी आज दिल्ली के पटियाला कोर्ट में पेश होना है. अदालत अभिनेत्री के नियमित जमानत आदेश के बारे में विवरण साझा करेगी. इससे पहले अदालत ने एक्ट्रेस की अंतरिम जमानत 15 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी थी और कहा था कि आदेश की कॉपी तैयार नहीं है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola