Entertainment News: मैं भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व कर गौरवान्वित हूं- रणवीर सिंह
Entertainment News, 14 Nov Live Updates: मराठी टीवी एक्ट्रेस कल्याणी कुराले जाधव का निधन हो गया. कल्याणी 32 साल की थी. उनकी मौत कोल्हापुर में एक सड़क दुर्घटना में हुई. वहीं, ‘मिस्टर नटवरलाल’ के निर्देशक राकेश कुमार का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था. रविवार को अंधेरी में उनकी याद में प्रार्थना सभा आयोजित की गई है, जिसमें कई दिग्गज सेलेब्स नजर आए.
अदनान सामी ने क्यों छोड़ा पाकिस्तान?
सोमवार को अदनान सामी ने एक लंबे नोट के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की. इसमें लिखा था, ‘कई लोग मुझसे पूछते हैं कि पाकिस्तान के प्रति मेरी इतनी अवमानना क्यों है. कड़वी सच्चाई यह है कि मेरे मन में पाकिस्तान के लोगों के प्रति बिल्कुल भी तिरस्कार नहीं है, जो मेरे साथ अच्छे रहे हैं.
File No 323 में सुनील शेट्टी की एंट्री
पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि, सुनील शेट्टी फिल्म में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा, “वह एक सीए की भूमिका निभाने के लिए बातचीत कर रहे हैं, जो एक बहु-राष्ट्रीय ऑडिट फर्म के लिए काम करता है, जो फिल्म में आर्थिक अपराधी की संपत्ति से जुड़ा है. विजय माल्या घोटाले के अलावा, टीम मेहुल चौकसी और नीरव मोदी द्वारा किए गए आर्थिक अपराधों पर भी ध्यान केंद्रित करेगी.”
मैं भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व कर गौरवान्वित हूं
रणवीर सिंह ने कहा कि वह 2022 के ‘माराकेच अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव’ में भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. रणवीर को उनके ‘‘बेहतरीन करियर” के लिए उत्सव में ‘गोल्डन स्टार’ पुरस्कार से नवाजा गया. अभिनेता (37) ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर रविवार को समारोह की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘ सिनेमा सभी को जोड़ने की ताकत रखता है. मैं इस बात से काफी खुश हूं कि मेरे काम ने सांस्कृतिक व भौगोलिक सीमाओं को पार किया और मोरक्को में उसे सराहा गया तथा इतना प्यार मिला. मैं इससे अभिभूत हूं.” ‘माराकेच अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव’ की शुरुआत 11 नवंबर को हुई थी और समापन 19 नवंबर को होगा. सिंह की आने वाली फिल्म ‘सर्कस’ है, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है.
विवेक अग्निहोत्री ने क्यों रखा ‘द वैक्सीन वॉर’ नाम
जब से विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपने अगले प्रोजेक्ट ‘द वैक्सीन वॉर’ की घोषणा की है, तब से इसने पूरे देश में एक नई चर्चा पैदा कर दिया है. निर्देशक एक और आकर्षक विषय के साथ आने वाले हैं, हर कोई इसे सिनेमाघरों में देखने के लिए उत्साहित है और भारतीय दर्शकों से इसे सभी तरह का प्यार हासिल हो रहा है. इस बीच विवेक ने साझा किया कि कैसे उन्होंने फिल्म का नाम ‘द वैक्सीन वॉर’ रखा. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है.
सलाम वेंकी का ट्रेलर
काजोल की अपकमिंग फिल्म ‘सलाम वेंकी’ (Salaam Venky) का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में काजोल के बेटे के रोल में विशाल जेठवा है. एक मां के किरदार में एक्ट्रेस काफी शानदार दिख रही है. 2 मिनट 18 सेकेंड के इस ट्रेलर से एक पल के लिए भी आप अपनी नजर नहीं हटा सकते है. अपने बीमार बेटे का ख्याल रखती मां हर कदम पर उसका साथ देती है. इसमें विशाल राजेश खन्ना का लोकप्रिय डायलॉग बोलते दिख रह है, जिदंगी लंबी नहीं, बड़ी होनी चाहिए. ये फिल्म की कहानी काफी भावुक करने वाली है. BLIVE प्रोडक्शंस और RTAKE स्टूडियोज के बैनर तले सूरज सिंह, श्रद्धा अग्रवाल और वर्षा कुकरेजा द्वारा निर्मित सलाम वेंकी रेवती द्वारा निर्देशित है. इसमें राहुल बोस, राजीव खंडेलवाल, आहना कुमरा और प्रकाश राज है. ट्रेलर के अंत में आमिर खान की झलक भी आपको दिख जाएगी. बता दें की मूवी 9 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए