KBC 15: क्यों हर जन्म में अमिताभ बच्चन ही बनना चाहते हैं बिग बी? वजह बताते हुए एक्टर की आखों में आ गए आंसू
Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Sep 2023 3:22 PM
Kaun Banega Crorepati 15: क्विज़-आधारित शो कौन बनेगा करोड़पति 15 इन दिनों सुर्खियों में है. शो को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं. शो का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक फैन उनकी तारीफ करता है. जिसके बाद बिग बी दिल छूने वाली कहते है. ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

कौन बनेगा करोड़पति 15 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें एक फैन अमिताभ बच्चन की तारीफ करता है. वो कहता है कि, सर मैंने आपको एक इंटरव्यू देखा था, जिसमें आपसे पूछा गया था कि, आप इस जन्म में पूरी तरह से संतुष्ट है.
https://www.instagram.com/p/CxcTQWjvnaR/?hl=en
आगे फैन ने बिग बी से कहा, आपने कहा था कि आप हर जन्म में अमिताभ बच्चन बनना चाहेंगे. फिर वो फैन कहता है कि, सर हम भी यही चाहेंगे कि यही ओरिजिनल अमिताभ बच्चन हर जन्म में अमिताभ बच्चन रहे.

अमिताभ बच्चन फिर उस फैन से कहते हैं कि, “मैं हर जन्म में अपने मां-बाबूजी का बेटा बनना चाहता हूं इसलिए मैं हर जन्म में अमिताभ बच्चन बनना चाहता हूं.” ये कहते हुए बिग बी के आंखों में आंसू आ जाते है.

केबीसी 15 के इस वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, उनके जैसा दूसरा कोई नहीं है. एक यूजर ने लिखा, वह सभी में से सबसे विनम्र और दयालु सेलेब्स हैं. मुझे उससे बहुत प्यार है.
‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ को आप हर हफ्ते सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर देख सकते है. इसे आप SonyLIV ऐप पर भी देख सकते है.

‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ के इस सीजन मेकर्स ‘सुपर संदूक’ लेकर आए है, जिससे कंटस्टेंट खोए हुआ लाइफलाइन जिंदा कर सकते है. अगर उन्हें लाइफलाइन नहीं जिंदा करना है तो वो जीते हुए रकम अपने अकाउंट में जमा कर सकते है.

कौन बनेगा करोड़पति 15 में आजमगढ़ के जसलीन कुमार एक करोड़ रुपए जीतने में सफल हो जाते है. उसका प्रोमो भी सामने आ गया है, जिसमें उसे बिग बी सात करोड़ रुपए का सवाल उससे पूछते दिखते है.
अमिताभ बच्चन पिछली बार फिल्म ऊंचाई में नजर आए थे. इस मूवी में उनके साथ अनुपम खेर, परिणीति चोपड़ा और बोमन ईरानी भी थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रही थी.

अमिताभ बच्चन अब फिल्म प्रोजेक्ट के में दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ काम कर रहे हैं.

इसके अलावा अमिताभ बच्चन रिभु दासगुप्ता की अगली कोर्टरूम ड्रामा फिल्म सेक्शन 84 में भी नजर आएंगे.
Also Read: Anupama: क्या अनुपमा का बेटा समर शो को कह रहा अलविदा? सागर पारेख ने तोड़ी चुप्पी! कही ये बातप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










