Koffee With Karan 8: रणवीर-दीपिका वाले एपिसोड को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
Koffee With Karan 8: करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 शुरू हो चुका है और इसे दर्शकों से काफी रिएक्शन भी मिल रहा. पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आए. हालांकि इस एपिसोड को ट्रोल भी किया गया. अब इसपर करण ने रिएक्ट किया है.

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आए थे. शो के टेलीकास्ट के बाद रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण के बारे में काफी कुछ कहा गया और काफी ट्रोलिंग हुई.

करण जौहर ने ट्रोलिंग पर बात की. उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव में कहा, “आपको जो करना है वह करें क्योंकि कोई नहीं देख रहा है.ट्रोलिंग आपको कहीं नहीं ले जाती. आप कहीं नहीं पहुंच रहे हैं.”

करण ने कहा कि, उन्होंने रचनात्मक आलोचना पर ध्यान दिया है और उसमें चेंजस किए जा रहे है. बता दें कि शो को आप स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार पर देख सकते है.

करण जौहर के शो में दीपिका ने कहा था, ‘मैं कुछ समय के लिए सिंगल रहना चाहती थी क्योंकि मैं मुश्किल रिश्तों से बाहर आई थी. मैं ऐसे फेज में थी, जहां कमिटमेंट देना मेरे लिए आसान नहीं था.

कॉफी विद करण में दीपिका ने कहा था कि रणवीर संग रिलेशनशिप में रहने के बाद भी वह अन्य लोगों को देखती थी. इस कमेंट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया गया.

शो में रणवीर ने बताया कि उन्होंने दीपिका को कैसे प्रपोज किया था. रणवीर ने बताया कि, उन्होंने डायमंड रिंग खरीद ली और फिर इसे मालदीव ले गए. वहां जाकर वो उन्हें प्रपोज किया.
कहा जा रहा है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और बेटी सुहाना खान कॉफी विद करण 8 में आ सकते हैं. बता दें कि दोनों लोकप्रिय स्टारकिड है.

करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इसी साल रिलीज हुई थी. फिल्म में रणवीर और आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई थी. फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिएक्शन मिला था.

कॉफी विद करण 8 में सनी देओल और बॉबी देओल भी आ सकते हैं. इसके अलावा अजय देवगन, रोहित शेट्टी, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, सनी देओल, रानी मुखर्जी, काजोल सुहाना खान, सारा अली खान, अनन्या पांडे भी इसका हिस्सा हो सकती हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान और करण जौहर एक फिल्म के लिए टीम बना रहे हैं, जिसका निर्देशन विष्णुवर्धन करेंगे. इसकी शूटिंग दिसंबर 2023 के आसपास शुरू होगी.
Also Read: Koffee With Karan 8: दीपिका पादुकोण के बाद कौन होगा अगला गेस्ट? सुहाना- आर्यन खान या सारा-इब्राहिम अली खान!प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










