अनन्या पांडे से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, इन अभिनेत्रियों की सिगरेट पीते फोटोज मचा चुकी है बवाल

Bollywood Stars Smoking Photos Viral: बॉलीवुड़ में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिनकी स्मोकिंग फोटोज ने सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचाया था. इनमें अनन्या पांडे, प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर और माहिरा खान जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है.

अनन्या पांडे
बॉलीवुड सितारे हमेशा सवालों के घेरे में रहते हैं. कई बार ये गलत वजहों से सुर्खियों में आ जाते हैं. हाल ही में अनन्या पांडे की स्मोकिंग करते हुए एक तस्वीर वायरल हुई, जिसने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटौरी. इस तस्वीर पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा को उस समय काफी ट्रोल किया गया था, जब उनकी और पति निक जोनस की याच पर धूम्रपान करते हुए एक तस्वीर वायरल हुई थी. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वह अस्थमा की मरीज है, ऐसे में उन्हें धुआं बिल्कुल पंसद नहीं है.

रणबीर कपूर और माहिरा खान
न्यूयॉर्क से रणबीर कपूर और माहिरा खान की स्मोकिंग करते हुए तस्वीर ने सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचाया था. ट्रोलर्स ने दोनों को खूब खरी-खोटी सुनाई थी.

सलमान खान
गणपति विसर्जन के दौरान सलमान खान की एक तस्वीर सुर्खियों में आ गई थी, जिसमें वह स्मोकिंग करते नजर आ रहे थे. यूजर्स ने उस वक्त कहा था कि बॉलीवुड के भाईजान को ये सब सूट नहीं करता है.

सुमोना चक्रवर्ती
द कपिल शर्मा शो स्टार सुमोना चक्रवर्ती एक बार सेट पर धूम्रपान करते हुए पकड़ी गई थी. देखते ही देखते उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई.

सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन की भी एक बार उनकी स्मोकिंग वेंट की तस्वीर वायरल होने के कारण सभी का ध्यान खींचा था. हालांकि बाद में ये कहा गया कि ये किसी वेब सीरीज की शूटिंग के वक्त की फोटो है.

डिंपल कपाड़िया
डिंपल कपाड़िया और सनी देओल की भी एक फोटो काफी वायरल हुई थी. इसमें डिंपल को स्मोक करते देखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










