Elon Musk का नया दांव, X पर फेक न्यूज फैलाने वालों की खैर नहीं

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 16 Nov 2023 3:29 PM

विज्ञापन

Elon Musk X

Elon Musk Twitter X Israel Hamas War Update - टेस्ला और स्टारलिंक जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क ने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म पर बढ़ते फेक न्यूज की वजह से बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, इजरायल-हमास युद्ध के बाद से X पर फेक न्यूज की मात्रा में बढ़ोतरी देखने को मिली है.

विज्ञापन

Elon Musk Twitter X Update : दुनिया के दिग्गज उद्योगपतियों में शुमार एलन मस्क अपने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म एक्स (X) को लेकर हर रोज नये-नये एक्सपेरिमेंट्स कर रहे हैं. मस्क ने एक्स को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है. टेस्ला और स्टारलिंक जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क ने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म पर बढ़ते फेक न्यूज की वजह से बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, इजरायल-हमास युद्ध के बाद से X पर फेक न्यूज की मात्रा में बढ़ोतरी देखने को मिली है.

undefined

फेक न्यूज फैलाने वालों पर लगेगी लगाम

X ने अपने क्रिएटर मॉनेटाइजेशन प्लान में एक बड़ा बदलाव किया है. इस बदलाव के बाद फेक न्यूज फैलाने वालों पर लगाम लगना तय है. एलन मस्क ने X पर पोस्ट कर घोषणा की है कि अब से जिस भी यूजर के पोस्ट को कम्यूनिटी नोट्स द्वारा मार्क किया जाएगा, उसका पैसा यूजर को नहीं मिलेगा. इसका मतलब यह हुआ कि अगर आप X पर कोई ऐसा इनफाॅर्मेशन पोस्ट करते हैं, जिसे कम्यूनिटी नोट्स द्वारा गलत ठहराया जा सकता है, तो आपको उस एक पोस्ट का कोई रेवेन्यू नहीं मिलेगा.

Also Read: Twitter X को पूरी तरह Paid Service में बदल देंगे Elon Musk ?
undefined

सेन्सेशनल नहीं, सटीक इन्फाॅर्मेशन को बढ़ावा

एलन मस्क ने यह जानकारी अपने X अकाउंट के जरिये साझा की. मस्क ने अपने पोस्ट में लिखा कि इस फैसले के पीछे का कारण सेन्सेशनल इन्फाॅर्मेशन देने वालों के बजाय सही और सटीक इन्फाॅर्मेशन देने वालों को बढ़ावा देना है. एलन मस्क ने आगे लिखा कि X ओपन सोर्स है और कोई भी कम्यूनिटी नोट्स को हथियार बना कर किसी को डीमोनेटाइज नहीं कर सकता.

undefined

X बना फेक न्यूज का अड्डा!

गौरतलब है कि दिन-प्रतिदिन X पर फेक न्यूज की तादाद बढ़ती जा रही है. हाल ही में शुरू हुए इजरायल-हमास युद्ध के बाद इसमें और भी इजाफा आया है. X पर फेक न्यूज को लेकर यूरोपियन यूनियन के इंडस्ट्री चीफ थीयरी ब्रेटोन ने X प्लैटफॉर्म की आलोचना की और कहा की X अपने प्लैटफॉर्म पर इलीगल और मिसइंफॉर्मेशन के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता है.

Also Read: Elon Musk अपने दिमाग को आराम कैसे देते हैं? खुद बताया
undefined

फैक्ट चेकर्स की बढ़ गई परेशानी

न्यूजगार्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कम्यूनिटी नोट्स 250 में से केवल 79 फेक पोस्ट को ही मार्क कर पा रही है. फेक न्यूज फैलाने वाले अकाउंट्स AI की मदद से नकली इमेज जेनरेट कर रहे हैं, जिससे फैक्ट चेकर्स की परेशानी और भी बढ़ गई है. आशा है कि इस नये नियम के बाद X पर फैलायी जा रही फेक इंफॉर्मेशन पर लगाम लगेगी.

undefined

एक्स को साफ-सुथरा प्लैटफॉर्म बनाने के लिए ऐलन मस्क का बड़ा ऐलान

यूट्यूब की तरह X ने भी लोगों को कमाई करने का बड़ा प्लैटफॉर्म दिया है. एक्स मॉनेटाइजेशन सुविधा के साथ एक्स यूजर्स मोटी कमाई कर सकते हैं. इस सर्विस को हाल ही में शुरू किया गया है, और लोगों ने इसे काफी पसंद किया है. एक्स को एक साफ-सुथरा प्लैटफॉर्म बनाने के लिए ऐलन मस्क ने बड़ा ऐलान किया है. फेक न्यूज से निबटने के लिए मस्क के नये मोनेटाइजेशन प्लान के तहत अगर किसी पोस्ट को कम्यूनिटी नोट्स के जरिये ठीक किया गया है, तो यूजर को उसका पैसा नहीं मिलेगा.

undefined

कैसे काम करेगा नया नियम?

अगर आपको मॉनेटाइजेशन का फायदा मिलता है तो नया रूल आपके लिए है. मान लीजिए कि आपने कुछ पोस्ट किया लेकिन उसमें कोई फैक्ट गलत है. कम्युनिटी नोट्स आपके पोस्ट के फैक्ट को ठीक करता है. अगर ऐसा हुआ तो इस पोस्ट के इंगेजमेंट से होनेवाली कमाई आपको नहीं मिलेगी. मस्क ने साफ किया है कि कम्युनिटी पोस्ट द्वारा ठीक किये गए पोस्ट के लिए पेमेंट नहीं होगी.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola