धनबाद में आठवीं राज्यस्तरीय थांग-टा चैंपियनशिप 29 व 30 अप्रैल को, 38 सदस्यीय टीम की हुई घोषणा

Updated at : 22 Apr 2023 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद में आठवीं राज्यस्तरीय थांग-टा चैंपियनशिप 29 व 30 अप्रैल को, 38 सदस्यीय टीम की हुई घोषणा

धनबाद का प्रतिनिधित्व करने के लिए टीम की चयन प्रक्रिया का संचालन मुख्य कोच रंजीत केशरी, कोच कृष्णा कुमार साव, विकास कुमार, ममता पांडेय तथा मृत्युंजय कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ. 38 सदस्यीय जिला टीम की घोषणा शनिवार को जिला थांग-टा संघ के सचिव कृष्णा कुमार साव ने की है.

विज्ञापन

धनबाद: हीरापुर स्थित अग्रसेन भवन में आठवीं झारखंड राज्य थांग-टा चैंपियनशिप का आयोजन 29-30 अप्रैल को किया जायेगा. झारखंड थांग-टा संघ के तत्वावधान में धनबाद जिला थांग-टा संघ द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में मेजबान धनबाद टीम के अलावा बोकारो, रांची, दुमका, लोहरदगा, हज़ारीबाग, पलामू, कोडरमा, गढ़वा, देवघर तथा पूर्वी सिंहभूम से लगभग 200 पुरुष तथा महिला थांग-टा खिलाड़ी भाग लेंगे.

38 सदस्यीय जिला टीम की घोषणा

धनबाद का प्रतिनिधित्व करने के लिए टीम की चयन प्रक्रिया का संचालन मुख्य कोच रंजीत केशरी, कोच कृष्णा कुमार साव, विकास कुमार, ममता पांडेय तथा मृत्युंजय कुमार की देख-रेख में संपन्न हुआ. 38 सदस्यीय जिला टीम की घोषणा शनिवार को जिला थांग-टा संघ के सचिव कृष्णा कुमार साव ने की है.

चयनित धनबाद जिला की टीम

अनिरुद्ध विश्वास, अनुकल्प प्रसाद, सक्षम कुमार, अक्षिता पंडित, कुमार वत्सल, आर्या जैन, ऐश्वर्या प्रसाद, शिवन्या अग्रवाल, रवि कुमार साव, अक्षत सिंह, सूरज कुमार साव, समरेश किस्कू, सौरभ भारती, बेबी कुमारी, काजल कुमारी, दिव्यांका कुमारी, सौरव रवानी, नियति कुमारी, खुशी कुमारी, श्रेया प्रसाद रजक, प्रगति प्रिया, मनीषा सिंह, संचिता मुखर्जी, राधिका सहाय, समृद्धि कुमारी, राज कुमार किस्कू, मनीष कुमार राम, संदीप कुमार पासवान, मनीषा कुमारी, पूनम कुमारी, उषा कुमारी, अभया भारती, किरण कुमारी, नैना कुमारी गुप्ता, सुरभि नूपुर, तूलिका टुडू, जुली कुमारी तथा उन्नति प्रिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola