ePaper

अलीगढ़: शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित

Updated at : 15 Aug 2023 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
अलीगढ़: शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित

अलीगढ़ के कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरन्तर तरक्क़ी के पथ पर अग्रसर हो रहा है. देश के प्रधानमंत्री की ओर विश्व भर की निगाहें हैं.

विज्ञापन

Aligarh: प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में ध्वजारोहण किया. इस अवसर पर भाजपा विधायक कोल अनिल पाराशर, जिला मजिस्ट्रेट इन्द्र विक्रम सिंह, सीडीओ आकांक्षा राना, एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे. ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान हुआ. जिला मजिस्ट्रेट ने बेसिक शिक्षा मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में प्रोजेक्टर के माध्यम से 9 अगस्त से आजादी का अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत शुरू हुई तिरंगा यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों का मंत्री जी द्वारा अवलोकन किया गया.

आजाद भारत में 77वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरन्तर तरक्क़ी के पथ पर अग्रसर हो रहा है. देश के प्रधानमंत्री की ओर विश्व भर की निगाहें हैं. आने वाले 5 वर्षों में भारत देश दुनिया की 5 बड़ी ताकतों में शुमार होगा. आज जो हम सभी खुली हवा में सांस ले रहे हैं, बड़ी कुर्बानियों के बाद हासिल हुई है. हम सभी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास पर गर्व होना चाहिए. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर हो रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि भारत देश ने पिछले 10 वर्षों में अलग पहचान बनाई है. इसका श्रेय भारत के एक-एक नागरिक को जाता है, जिन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ जुड़कर भारत देश को अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा किया है. आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान देश भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम हुए हैं, आज प्रत्येक नागरिक को भारत के इतिहास के बारे में जानकारी हासिल हो रही हैं. उन्होंने नई पीढ़ी से आव्हान किया कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए साधन संसाधनों का सम्मान करते हुए नई सोच, नए विचारों के साथ देश को विश्व गुरु बनाने में अपना योगदान दें.

इस अवसर पर बेसिक शिक्षा मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया. कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति दी गयी. इस अवसर पर भारत को विकसित देश बनाने के लिए पंच प्रण की शपथ भी दिलाई गई. लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola