ePaper

डीवीसी की पाथरडीह लाइन ब्रेकडाउन, सरायढेला इलाके में छह घंटे गुल रही बिजली

Updated at : 04 Sep 2023 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
डीवीसी की पाथरडीह लाइन ब्रेकडाउन, सरायढेला इलाके में छह घंटे गुल रही बिजली

धनबाद के सरायढेला इलाके में पीके राॅय कॉलेज के पास से लेकर भूईंफोड़ से पहले तक सुबह से ही बिजली आने-जाने का सिलसिला चल रहा था. डीवीसी की लाइन में खराबी आने पर पीएमसीएच सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में भी ब्लैकआउट हो गया.

विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में बिजली संकट ने धनबाद शहर के निवासियों को बेहाल कर रखा है. कहीं डीवीसी की खराबी, तो कहीं बिजली विभाग की लचर व्यवस्था के कारण लोग परेशान रहे. पूरे शहर में बिजली संकट बना रहा है. शाम पांच बजे डीवीसी की पाथरडीह लाइन में खराबी आने से सरायढेला इलाके की बिजली गुल हो गयी. रात 11 बजे के बाद बिजली लौटी.

पुटकी यार्ड में जंफर कटा

इसके बाद भी बिजली का आना-जाना लगा रहा. वहीं पॉलिटेक्निक फीडर से जुड़े झारूडीह इलाके में दोपहर 12 बजे कटी बिजली शाम चार बजे लौटी. आधे घंटे बाद फिर बिजली कट गयी, जो शाम सात बजे लौटी. डीवीसी की लाइन में खराबी के चलते मनईटांड़ सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में सुबह में एक घंटे व पुटकी यार्ड में जंफर कटने से शाम में एक घंटे बिजली गुल रही.

सिस्टम पर लोड बढ़ा

सुबह से ही उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी. ऐसे में बिजली विभाग के सिस्टम पर लोड बढ़ गया. इसे कंट्रोल करने के लिए हर आधे से एक घंटे पर बिजली काटने का सिलसिला जारी रहा. अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली काटी गयी. उपभोक्ताओं द्वारा विभाग के अभियंताओं को फोन करने पर उन्हें लोड शेडिंग की जानकारी दी गयी.

Also Read: धनबाद में भीषण बिजली संकट से उद्योग-धंधे, कारोबार प्रभावित, लोग परेशान

देर रात तक परेशान रहे सरायढेला इलाके के लोग

सरायढेला इलाके में पीके राॅय कॉलेज के पास से लेकर भूईंफोड़ से पहले तक सुबह से ही बिजली आने-जाने का सिलसिला चल रहा था. शाम पांच बजे डीवीसी की लाइन में खराबी आने पर पीएमसीएच सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में ब्लैकआउट हो गया. रात आठ बजते-बजते घरों का इंवर्टर भी जवाब देने लगा. डीवीसी की ओर से रात 11 बजे के बाद बिजली बहाल की गयी. विभाग को भी बिजली बहाल करने में कुछ समय लगा. बिजली आने पर लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की. हालांकि अचानक लोड बढ़ने के बाद बिजली कटौती का दौर शुरू हो गया.

Also Read: झारखंड में बिजली का संकट फिर गहराया, लोड शेडिंग कर की जा रही है आपूर्ति

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola