ePaper

Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि में इस जगह पुरुष साड़ी पहनकर करते हैं डांस, जानिए क्या है वजह

Updated at : 13 Oct 2023 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि में इस जगह पुरुष साड़ी पहनकर करते हैं डांस, जानिए क्या है वजह

Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि का पर्व इसी महीने 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. देश-विदेश से भक्त माता के दर्शन के लिए मंदिरों में आते हैं. हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे एक ऐसी जगह के बारे में जहां पुरुष साड़ी पहनकर डांस करते हैं.

विज्ञापन
undefined

Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि का पर्व इसी महीने 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. देश-विदेश से भक्त माता के दर्शन के लिए मंदिरों में आते हैं. नवरात्रि शुरू होते ही भक्त झूम उठते हैं. सभी जगह अलग-अलग तरीके से माता के इस पर्व को सेलिब्रेट किया जाता है. ऐसे ही एक जगह है, जहां पुरुष साड़ी पहनकर नवरात्रि मनाते हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से.

undefined

कहां पहनते हैं नवरात्रि के दौरान पुरुष साड़ी?

नवरात्रि शुरू होते ही देश के अलग-अलग राज्यों में भक्तों के बीच धूम शुरू हो जाता है. सभी जगह अपने तरीके से लोग इस पर्व को मनाते हैं. गुजरात में भी अलग ढंग से नवरात्रि मनाया जाता है. अहमदाबाद में बड़ौत समुदाय के पुरुष नवरात्रि के दौरान साड़ी पहनते हैं. जी हां इतना ही नहीं साड़ी में पुरुष गरबा भी खेलते हैं. वडोदरा में स्थित अंबा माता मंदिर में पुरुष साड़ी पहनकर गरबा खेलते हैं. जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं.

Also Read: PHOTOS: 72 साल बाद पकिस्तान में खुला हिंदू मंदिर, नजारा देख पाकिस्तानी रह गए हैरान, आप भी देखें तस्वीरें
undefined

पुरुष साड़ी में खेलते हैं गरबा और महिलाएं गाती हैं गीत

दरअसल गुजरात के अंबा माता मंदिर में जहां पुरुष साड़ी में गरबा खेलते हैं तो वहीं दूसरी ओर महिलाएं गीत गाती हैं. इस दौरान नजारा देखने लायक रहता है. इसे देखने के लिए दूर-दूर से भक्त मंदिर में आते हैं.

Also Read: Uttarakhand: जागेश्वर धाम भगवान शिव का मंदिर क्यों है खास, यहां जानिए
undefined

अम्बा मंदिर की मान्यता

गुजरता में स्थित अम्बा मंदिर की मान्यत है कि जब दक्ष द्वारा भगवान शिव के अपमान से आहत होकर माता सती ने यज्ञ-अग्नि कुंड में कूदकर अपनी प्राणों की आहुति दे थी. उसके बाद भगवान शंकर ने यज्ञकुंड से सती के पार्थिव शरीर को निकाल कंधे पर उठा लिया और दुखी हुए इधर-उधर घूमने लगे. इस बीच भगवान विष्णु ने चक्र से सती के शरीर को काट दिया. इस दौरान जहां-जहां माता सती के शरीर के टुकड़े गिरे वह सभी स्थान 51 शक्तिपीठ कहलाए, यह मंदिर भी उनमें से एक है.

undefined

क्यों पहनते हैं पुरुष साड़ी

आप सोच रहे होंगे कि आखिर क्यों साड़ी पहनकर गुजरात के पुरुष डांस करते हैं, तो आपको बता दें स्थानीय लोगं की मान्याता है कि 200 साल पहले सदुबा नाम की एक महिला ने बड़ौत समुदाय के पुरुषों को श्राप दिया था. इसलिए माता रानी को नवरात्रि में खुश करने के लिए इस प्रथा की पालना की जाती है. पुरुषों द्वारा इसके लिए माफ़ी भी मांगी जाती है. यहीं कारण है कि नवरात्रि के समय पुरुष साड़ी पहनकर गरबा करते हैं.

Also Read: Hindu Temples: ये हैं पाकिस्तान के 3 प्रसिद्ध हिंदू मंदिर, आपने देखा क्या?
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola