ePaper

Durga Puja: कोयलांचल में दुर्गोत्सव की धूम, पूजा पंडाल और माता का दर्शन करने श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Updated at : 02 Oct 2022 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
Durga Puja: कोयलांचल में दुर्गोत्सव की धूम, पूजा पंडाल और माता का दर्शन करने श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

कोयलांचल में बेलवरण के साथ मंदिरों और पूजा पंडाल में मां दुर्गा की पूजा शुरू हो गयी. झरिया, कतरास, निरसा समेत कई स्थानों में आकर्षक पूजा पंडाल बनाये गये हैं. वहीं, मां की प्रतिमा भी भव्य तरीके से सजाये गये हैं. मां से आशीर्वाद लेने श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है.

विज्ञापन
undefined
कोयलांचल में मां दुर्गा श्रद्धालुओं को दे रही आशीर्वाद

कोयलांचल का पूजा पंडाल सज-धज कर तैयार है. आकर्षक विद्युत सज्जा से पूरा शहर रोशन हो गया है. पूजा पंडालों के पट खुलने के साथ ही मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है. दो साल के कोरोनाकाल के बाद पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गयी है. पंडालों में धूप दीप की सुगंध वातावरण में पवित्रता भर रही है. मां के दर्शन में कोई परेशानी न हो इसके लिए स्वंय सेवक और कमेटी के सदस्य कमान संभाल चुके हैं. धनबाद के झारखंड मैदान में बने पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी. वहीं, पंडाल के समक्ष लगे मेला में लोगों की भीड़ उमड़ी.

undefined
धनबाद के बैंक मोड़ में ड्रैगन किला

बैंक मोड़ पुराना नगर निगम कैंपस में इस साल ड्रैगन किला की थीम पर पंडाल बनाया गया है. बाहर रथ रूपी आकृति देखने को मिलेगी. पंडाल के अंदर गणेश, लक्ष्मी व कार्तिक की प्रतिमा स्थापित की गयी है. इस पूजा पंडाल की लागत आठ लाख रुपये है.

undefined
तेतुलतल्ला में केदारनाथ मंदिर का दिखेगा नजारा

दुर्गा पूजा को लेकर शहर के अलग-अलग जगहों पर बने पंडाल सजधज कर तैयार है. इस साल विभिन्न पूजा समितियों की ओर से एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण कराया गया है. शहर में निर्मित लगभग सभी पंडाल किसी न किसी थीम पर आधारित हैं, जो इस साल श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेगी. ज्यादातर पंडाल पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा बनाया गया है. पंडाल के जरिए श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए पूजा समितियों की ओर से लाखों रुपये खर्च किये गये है. तेतुलतल्ला में केदारनाथ मंदिर की थीम पर पंडाल बनाया गया है. अंदर केदारनाथ गुफा का दृश्य देखने को मिलेगा.

undefined
मैथन क्षेत्र में पहाड़ पर विराजी है मां

मैथन क्षेत्र में दुर्गोत्सव की धूम है. इस वर्ष श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति बनमेढ़ा का पंडाल सबसे अलग दिखेगा. ढोलक के आकार में भव्य पंडाल बनाया गया है. यहां पूजा का आठवां साल है. वहीं, पहाड़ के ऊपर माता रानी को विराजमान किया गया है. पहाड़ के ऊपर मां का प्राचीन मंदिर को देखने श्रद्धालु आने लगे हैं.

undefined
राजघराने की पूजा में रोज चढ़ाये जाते हैं 108 कमल फूल

राजघराने से जुड़े होने के कारण कतरास कोयलांचल की दुर्गा पूजा का इतिहास समृद्ध रहा है. यहां की पूजा 400 वर्ष से अधिक पुरानी है. राजघराने के सदस्य साल भर कहीं भी रहें, पर परंपरा के अनुसार पूजा में सभी सदस्य कतरास में होते हैं. महासप्तमी से दशमी तक प्रतिदिन 108 कमल के फूल मां दुर्गे को चढ़ाये जाते हैं. महाअष्टमी में भक्तों की भीड़ यहां देखते ही बनती है. कतरास बाजार, झींझीपहाड़ी, राजबाड़ी, लस्करीटांड़, गोपालपुर, टंडा बस्ती, केशलपुर आदि दूर-दराज से लोग पूजा करने पहुंचते हैं.

विज्ञापन
Samir Ranjan

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola